नारनौल। सरकारी अस्पताल में बाहर की दवाई क्यों : डीसी अनुपमा अंजलि का सख्त एक्शन, डॉक्टर को नोटिस

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल की डीसी अनुपमा अंजलि ने किया सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण

नारनौल की डीसी अनुपमा अंजलि ने बुधवार को नारनौल के सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, जहां फार्मेसी पर पहुंचते ही हालात देखकर उन्होंने कड़ा रुख अपना लिया।

निरीक्षण के दौरान फार्मेसी काउंटर पर लंबी लाइन में लगे मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत में बड़ा खुलासा हुआ। लोगों ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टर कुछ ऐसी दवाइयां लिख रहे हैं जो अस्पताल में उपलब्ध नहीं हैं और उन्हें बाहर से खरीदने के लिए कहा जा रहा है।

इस पर डीसी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मौके पर ही सीएमओ और एसएमओ को निर्देश दिए कि पूरे मामले की जांच कराई जाए और अस्पताल में दवाइयों के स्टॉक की विस्तृत जांच की जाए। उन्होंने स्पष्ट पूछा कि जब दवाइयां उपलब्ध होनी चाहिए तो मरीजों को बाहर क्यों भेजा जा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसी ने बाहर की दवाई लिखने वाले डॉक्टर को मौके पर ही तलब कर लिया। वहीं सिविल अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर आकांक्षा को इस मामले में नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसी डॉक्टर की पर्ची मरीज ने डीसी को दिखाया था मौके पर।

इसके अलावा निरीक्षण के दौरान पुरानी बिल्डिंग में खुले पड़े सीवरेज को लेकर भी डीसी ने नाराजगी जताई। उन्होंने तुरंत लोक निर्माण विभाग  के एक्सईएन को निर्देश दिए कि खुले सीवरेज को तत्काल प्रभाव से ठीक कराया जाए ताकि मरीजों और स्टाफ को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

डीसी ने साफ संदेश दिया कि सरकारी अस्पताल में मरीजों को मुफ्त और उपलब्ध दवाइयां ही दी जानी चाहिए, साथ ही अस्पताल परिसर में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीसी अनुपमा अंजलि ने बताया कि वे हर 15 दिन में अस्पताल का निरीक्षण करेंगी डॉक्टरों की सेवा और उपलब्धता दुरुस्त पाई गई है लेकिन जो कुछ खामी आई है उनको दुरुस्त करने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।

 

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। जाट गुवाना में पेयजल बर्बाद करने वाले 14 उपभोक्ताओं को नोटिस : दोबारा उल्लंघन पर कटेंगे कनेक्शन | विभाग ने शुरू किया सख्त अभियान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
जाट गुवाना गांव में पेयजल कनेक्शनों की जांच करते जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।
जाट गुवाना गांव में पेयजल कनेक्शनों की जांच करते जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।
नारनौल। पेयजल संरक्षण को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। उपायुक्त के निर्देशों पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की टीम ने गांव जाट गुवाना में विशेष जल संरक्षण अभियान चलाते हुए घर-घर जाकर पेयजल कनेक्शनों क...
Continue Reading

नारनौल | अपराधियों को पुलिस अधीक्षक की सख्त चेतावनी : मई माह में 245 आरोपी गिरफ्तार | कहा-अपराध छोड़ो या जिला छोड़ो

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
पुलिस अधीक्षक दीपक
पुलिस अधीक्षक दीपक
नारनौल। जिला पुलिस ने पुलिस अधीक्षक दीपक के नेतृत्व में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए मई माह में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 245 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ...
Continue Reading

नारनौल | सत्ता हमारे लिए सुख भोगने का साधन नहीं : बल्कि सेवा का माध्यम है | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में भाजपा जिला कार्यालय ‘नमो कमल’ का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
नारनौल में भाजपा जिला कार्यालय ‘नमो कमल’ का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
नारनौल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सत्ता हमारे लिए सुख भोगने का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा दक्षिण हरियाणा के साथ किए गए भेदभाव को वर्तमान सरकार ने समाप्त किया है। राज्य सरकार ने विकास कार्यों मे...
Continue Reading
Advertisement

Trending