नारनौल । भाजपा का नया जिला कार्यालय संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं की तपस्या का प्रतीक : आरती सिंह राव

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| नारनौल
नारनौल में भाजपा जिला कार्यालय उद्घाटन समारोह
नारनौल में भाजपा जिला कार्यालय उद्घाटन समारोह

नारनौल । हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि आज महेंद्रगढ़ जिले के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन केवल एक भवन का उद्घाटन नहीं, बल्कि संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं की तपस्या और जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यालय राष्ट्रसेवा, संगठन विस्तार और जनकल्याण के संकल्प का केंद्र होता है।

स्वास्थ्य मंत्री भाजपा जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का महेंद्रगढ़ की पावन धरती पर स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हरियाणा विकास, सुशासन और जनसेवा के नए मानक स्थापित कर रहा है। उन्होंने भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का भी जिले में पहली बार आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी।

आरती सिंह राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी लगातार तीसरी बार देश का नेतृत्व कर रहे हैं और उनके कुशल नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत-2047 का सपना निश्चित रूप से साकार होगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कोई साधारण राजनीतिक दल नहीं, बल्कि “नेशन फर्स्ट” की भावना से प्रेरित एक वैचारिक आंदोलन है। यह संगठन सत्ता के लिए नहीं बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा वीरों और बलिदानियों की धरती है। आज का यह आयोजन भी उसी ऐतिहासिक भूमि पर हो रहा है जहां 1857 की क्रांति के दौरान नसीबपुर का ऐतिहासिक युद्ध लड़ा गया था। उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम की गौरवगाथा आज भी युवाओं को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती है।

उन्होंने कहा कि 16 नवंबर 1857 को लड़ा गया नसीबपुर युद्ध स्वतंत्रता संग्राम की सबसे महत्वपूर्ण लड़ाइयों में से एक था। इस क्षेत्र की मिट्टी में देशभक्ति और बलिदान की परंपरा रची-बसी है। यही कारण है कि दक्षिणी हरियाणा को “लैंड ऑफ सोल्जर्स” के नाम से भी जाना जाता है।

आरती सिंह राव ने कहा कि वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांगला में भारतीय सैनिकों ने अद्वितीय वीरता का परिचय दिया था। 13 कुमाऊं रेजिमेंट के वीर जवानों में बड़ी संख्या दक्षिणी हरियाणा के अहीर सैनिकों की थी, जिनके बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता।

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद करते हुए कहा कि नसीबपुर में बनने वाले शहीद स्मारक के निर्माण कार्य को लेकर सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार बड़े कदम उठा रही है। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग के 100 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। प्रदेश के 600 से अधिक स्वास्थ्य संस्थानों में टेली-ईसीजी सेवाएं शुरू की गई हैं तथा सभी 23 जिलों में अमृत फार्मेसी स्थापित की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में 766 स्वास्थ्य भवनों के निर्माण एवं उन्नयन को मंजूरी दी गई है, जिनमें जिला नागरिक अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा अन्य स्वास्थ्य इकाइयां शामिल हैं। महेंद्रगढ़ जिले में भी 84 स्वास्थ्य संस्थानों के नए भवनों के निर्माण एवं जर्जर भवनों के पुनर्निर्माण का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पटीकरा स्थित राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय के विस्तार पर 134 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। इसके तहत छात्रावास, फार्मेसी ब्लॉक, फायर फाइटिंग सिस्टम सहित अनेक आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कोरियावास मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और डायलिसिस सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। पिछले महीने लगभग 32 हजार मरीजों का उपचार किया गया, जबकि पिछले दो महीनों में 2300 से अधिक सीटी स्कैन, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जांचें की गई हैं।

उन्होंने कहा कि नांगल चौधरी में लगभग 11.65 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी।

माजरा एम्स से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

आरती सिंह राव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से माजरा में लगभग 1300 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एम्स का कार्य तेजी से प्रगति पर है। जल्द ही यहां ओपीडी सेवाएं शुरू होंगी तथा 50 सीटों पर एमबीबीएस की पढ़ाई भी प्रारंभ होगी। इससे न केवल दक्षिणी हरियाणा बल्कि पूरे प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रदेश का स्वास्थ्य बजट लगभग 2600 करोड़ रुपये था, जो बढ़कर वर्ष 2026-27 में 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। पिछले वर्ष 777 मेडिकल अधिकारियों की भर्ती पूरी की गई, जबकि 450 अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मजबूत आधारभूत ढांचा तैयार कर विकास को नई गति दे रही हैं। जनता के सहयोग और समर्थन से भारत वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, संगठन महामंत्री फरींदर नाथ शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल भाजपा जिला कार्यालय कार्यक्रम में शिलापट्ट पर शिलान्यास लिखे जाने को लेकर चर्चा।
नारनौल भाजपा जिला कार्यालय कार्यक्रम में शिलापट्ट पर शिलान्यास लिखे जाने को लेकर चर्चा।
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नारनौल दौरे के दौरान भाजपा जिला कार्यालय "नमो कमल" में हुई एक बड़ी प्रशासनिक और संगठनात्मक चूक अब सवालों के घेरे में है। जिस भवन के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री स्वयं नारनौल पहुंचे थे, उसी कार्यक्रम में उनके द्वारा...
Continue Reading

नारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष

रामचन्द्र सैनी
|
जमीन पर बैठे मंडल अध्यक्ष
जमीन पर बैठे मंडल अध्यक्ष
नारनौल | भाजपा के नए जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह में उस समय पार्टी की अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई जब मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यक्रम के दौरान ही भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष जिला अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलते नजर आए। एक तरफ मंच से मुख्यमंत्र...
Continue Reading

नारनौल। जाट गुवाना में पेयजल बर्बाद करने वाले 14 उपभोक्ताओं को नोटिस : दोबारा उल्लंघन पर कटेंगे कनेक्शन | विभाग ने शुरू किया सख्त अभियान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
जाट गुवाना गांव में पेयजल कनेक्शनों की जांच करते जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।
जाट गुवाना गांव में पेयजल कनेक्शनों की जांच करते जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।
नारनौल। पेयजल संरक्षण को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। उपायुक्त के निर्देशों पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की टीम ने गांव जाट गुवाना में विशेष जल संरक्षण अभियान चलाते हुए घर-घर जाकर पेयजल कनेक्शनों क...
Continue Reading
Advertisement

Trending