नारनौल हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़ : 50 लाख की मांग, 12 लाख में सौदा | महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल में हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार आरोपी
नारनौल में हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार आरोपी

नारनौल में जिला पुलिस ने हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक दीपक के सख्त निर्देशों के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना शहर नारनौल पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों को काबू कर लिया, जिससे पूरे जिले में इस कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने 10 अप्रैल को मामला दर्ज कराया था, जिसमें बताया गया कि 15 मार्च को उसके पास एक महिला का फोन आया, जिसने बैंकिंग कार्यों की जानकारी लेने के बहाने बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे उसे अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद 3 अप्रैल को महिला ने उसे अटेली बस स्टैंड पर मिलने के लिए बुलाया और वहां से नारनौल के एक होटल में ले गई, जहां कमरे के अंदर जबरन उसके कपड़े उतरवाकर आपत्तिजनक तस्वीरें खींच ली गईं।

होटल में बुलाकर बनाई आपत्तिजनक वीडियो

पीड़ित जब वहां से निकलकर वापस लौट रहा था, तो रास्ते में महिला के दो साथियों ने उसकी स्कूटी को रोक लिया और जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया, जहां पहले से महिला भी मौजूद थी। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए 50 लाख रुपये की मांग की। डर के माहौल में पीड़ित से 12 लाख रुपये में सौदा तय किया गया और आरोपियों ने उससे जबरन उसके घर फोन करवाकर 12 लाख रुपये के तीन चेक हासिल कर लिए, वहीं उसके मोबाइल से फोन-पे के जरिए करीब 95 हजार रुपये भी ट्रांसफर करवा लिए गए।

मारपीट कर ब्लैकमेल, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

इसके बाद आरोपियों ने धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया तो वे उसके खिलाफ झूठा दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा देंगे और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें रिश्तेदारों को भेज देंगे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना शहर नारनौल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला मीनाक्षी सहित उसके दो साथियों अमरजीत और कपिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि पूरे गिरोह और अन्य संभावित मामलों का खुलासा किया जा सके।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन पर पुलिस की सघन चेकिंग : कमांडो और डॉग स्क्वायड ने संभाला मोर्चा, संदिग्धों पर रही पैनी नजर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करती पुलिस व डॉग स्क्वायड टीम।
रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करती पुलिस व डॉग स्क्वायड टीम।
नारनौल। जिला पुलिस महेंद्रगढ़ ने शनिवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशानुसार आयोज...
Continue Reading

नारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल | पिछले सप्ताह सामने आया एक मामला अब कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में फैल रहे अवैध सट्टा कारोबार और युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रहे नेटवर्क पर कार्रवाई करने के लिए सीआईए टीम एक सूचना के आधार पर रेड करने पहुंची थी। प...
Continue Reading

नारनौल | जल संरक्षण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई: नसीबपुर में 8 अवैध पेयजल कनेक्शन काटे, नोटिस भी किए जारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अवैध कनेक्शन काटती विभागीय टीम।
अवैध कनेक्शन काटती विभागीय टीम।
नारनौल। भीषण गर्मी के बीच जिले में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा विशेष जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शनिवार को नारनौल के नसीबपुर क्षेत्र में अवैध...
Continue Reading
Advertisement

Trending