ज़िला
नूंह | 2 करोड़ की सुपारी लेकर गायब हुआ कंटेनर चालक : 16 घंटे में राजस्थान से खाली वाहन बरामद
नूंह। जिले से करोड़ों रुपये की सुपारी लेकर गायब हुए कंटेनर चालक के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 16 घंटे के भीतर राजस्थान के चोपानकी क्षेत्र से खाली कंटेनर बरामद कर लिया। हालांकि कंटेनर में भरी करीब 2 करोड़ 13 लाख 51 हजार 750 रुपये मूल्य की सुपारी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
बिग स्टॉक लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के ट्रैफिक इंचार्ज विनोद जोशी निवासी पुराना चांदनी बाग, पानीपत द्वारा जयसिंहपुर चौकी में दी गई शिकायत के अनुसार कर्नाटक के सिमोगा-सिरसी क्षेत्र से डीएस ग्रुप, नोएडा के लिए सुपारी से भरा कंटेनर रवाना किया गया था। कंटेनर को अंतिम बार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे स्थित उजीना टोल प्लाजा पर ट्रेस किया गया था। इसके बाद चालक नासिर पुत्र सद्दीक और वाहन दोनों का संपर्क टूट गया।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चालक नासिर पुत्र सद्दीक सहित चार लोगों के खिलाफ गबन और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी निगरानी और लगातार छानबीन के बाद पुलिस ने महज 16 घंटे के भीतर राजस्थान के चोपानकी क्षेत्र से कंटेनर बरामद कर लिया। हालांकि वाहन खाली मिला और उसमें लदी करोड़ों रुपये की सुपारी गायब थी।
चौकी जयसिंहपुर प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस टीम गठित कर कंटेनर की तलाश शुरू कर दी गई थी। तकनीकी सहायता और विभिन्न स्थानों पर की गई जांच के आधार पर राजस्थान के चोपानकी क्षेत्र से कंटेनर बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि सुपारी और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से सुपारी को कहीं और ठिकाने लगाया है। फिलहाल पुलिस विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और मामले की जांच जारी है।
फरीदाबाद। अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के छात्र की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार : अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद | शेयर ट्रेडिंग एवं IPO में निवेश का झांसा देकर 32.81 लाख रुपये की साइबर ठगी : खाताधारक गिरफ्तार
नूंह | तावडू नगर पालिका में सीएम फ्लाइंग की रेड : रिकॉर्ड खंगालने में जुटी टीम | कर्मचारियों में मचा हड़कंप
-
नारनौल2 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल4 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | दोस्तपुर में भीषण आग : फायर ब्रिगेड पहुंचने में देरी | ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
-
नारनौल4 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
नारनौल2 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
निजामपुर6 days agoनिजामपुर | योग स्वास्थ्य जीवन का आधार : हर व्यक्ति प्रतिदिन करे योग-डॉ. संदीप यादव