महेंद्रगढ़ | समस्याओं के समाधान में देरी नहीं होगी : समाधान शिविर में 35 शिकायतें सुनी गईं | अतिक्रमण पर नोटिस जारी | हर सोमवार-गुरुवार लगेगा शिविर

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
महेंद्रगढ़ लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कोर्ट रूम में आयोजित समाधान शिविर
महेंद्रगढ़ लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कोर्ट रूम में आयोजित समाधान शिविर

 लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कोर्ट रूम में आयोजित समाधान शिविर में जिला उपायुक्त अनुपमा अंजली ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद रहे। शिविर में अवैध कब्जा, पेयजल आपूर्ति, परिवार पहचान पत्र, सामाजिक सुरक्षा, राशन कार्ड, बिजली आपूर्ति, नगर पालिका तथा राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। कुल 35 शिकायतों पर सुनवाई करते हुए जिला उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का जल्द से जल्द निपटान किया जाए, ताकि आमजन को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

जिला उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि सभी विभाग जन शिकायतों के समाधान में तत्परता दिखाएं और लोगों को राहत पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। अतिक्रमण से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि शिविर में इस संबंध में भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिन पर नोटिस जारी कर दिए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुरुग्राम | फर्जी डॉक्टर बनकर चला रहा था अस्पताल : सीएम फ्लाइंग की रेड में गिरफ्तार | पुलिस ने दर्ज किया केस

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम में फर्जी अस्पताल पर छापेमारी
गुरुग्राम में फर्जी अस्पताल पर छापेमारी
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुग्राम के गांव रिठौज में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध चिकित्सकीय डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक निजी अस्पताल संचालित कर रहा था और मर...
Continue Reading

फरीदाबाद | बिजली चोरी का मामला दबाने के नाम पर रिश्वत : डीएचबीवीएन का एएलएम गिरफ्तार | विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद। स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के छायंसा उपमंडल कार्यालय में तैनात सहायक लाइनमैन (एएलएम) सोनू राम को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ...
Continue Reading

चंडीगढ़ | उषा प्रियदर्शनी बनीं महिला आयोग की चेयरपर्सन : मीना परमार वाइस चेयरपर्सन नियुक्त | 5 सदस्यों को भी मिली जिम्मेदारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य महिला आयोग में नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। उषा प्रियदर्शनी को हरियाणा राज्य महिला आयोग का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है, जबकि मीना परमार को वाइस चेयरपर्सन बनाया गया है। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार न...
Continue Reading
Advertisement

Trending