भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव के जन्मदिवस पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव व विधायक कंवर सिंह ने दी बधाई

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
डॉ. यतेंद्र राव के जन्मदिवस पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव व विधायक कंवर सिंह
डॉ. यतेंद्र राव के जन्मदिवस पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव व विधायक कंवर सिंह

नारनौल |  ​भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव के जन्मदिवस के अवसर पर आज जिले के राजनीतिक गलियारों में खासा उत्साह देखने को मिला। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव तथा महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव विशेष रूप से भाजपा कार्यालय पहुंचे। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने डॉ. यतेंद्र राव को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ व लंबे जीवन की कामना की।

​इस शिष्टाचार भेंट के दौरान कार्यालय का माहौल पूरी तरह उल्लासपूर्ण रहा।  पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव ने डॉ. यतेंद्र राव के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में जिले में संगठन को नई मजबूती मिली है।विधायक कंवर सिंह यादव ने डॉ. राव की कर्मठता को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। नेताओं ने इस अवसर पर न केवल व्यक्तिगत बधाई दी, बल्कि जिले के विकास और संगठन की आगामी रूपरेखा पर भी संक्षिप्त चर्चा की। डॉ. यतेंद्र राव ने सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साथियों का यह स्नेह और विश्वास ही उन्हें जनसेवा के मार्ग पर निरंतर सक्रिय रहने की ऊर्जा प्रदान करता है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर यतेंद्र राव ने कहा कि उनके जन्म दिवस पर मिले मान सम्मान को वे कभी भूल नहीं पाएंगे। उन्होंने अपने जीवन को मानव भलाई एवं मनुष्य के उत्थान के लिए लगाने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने मुंह मीठा करवाकर जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर डॉ राकेश कुमार जिला परिषद चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, को ऑपरेटिव बैंक चेयरमैन  रिम्पी लोढ़ा नगर पालिका प्रधान , बाबूलाल यादव मार्केट कमेटी चेयरमैन, सुरेश चौधरी, मार्केट कमेटी वाईस चेयरमैन डॉ कृष्णा यादव ,राजकुमार यादव  मनीष मित्तल ,परमेश्वर दयाल, धर्मेंद्र शर्मा, नीलम कुमारी, सवाई सिंह, संजय अमन – मनोनीत पार्ष दयाराम यादव, अजीत सिंह – पूर्व जिलाध्यक्ष, किशन लाल सैनी, ज़िला महामंत्री महिपाल यादव, शिवरतन, जोगिंदर, वासुदेव- ज़िला उपाध्यक्ष सपना गुप्ता, रवि सरपंच, संदीप मालडा, अर्चना ठाकुर, मनीष संघी ज़िला मंत्री, मनजीत युवा मोर्चा प्रभारी, सरोजबाला महिला मोर्चा प्रभारी, मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, सोमदेव, रमेश तंवर, भवानी शंकर, मंडल अध्यक्ष प्रमोद जांगिड, मनोज, संदीप, मुकेश, अजीत, सुशील, मंजीत, हरपाल, प्रवीण संजय सैनी, अरुण कौशिक, विजय गोस्वामी, प्रभास छक्कड़, हिमांशु सैनी, सुमित गौड़, राहुल आर्यन, धर्मेन्द्र सरपंच , देशराज सरपंच, प्रेम फौजी, मनोज सेकवाल, देवीलाल, सुरेश, दिनेश, दीपेश, अनिल सैनी, कैलाश, सिकंदर, नरेंद्र झिमरिया, ओम प्रकाश वाधवा, गगन, आलोक शर्मा, शुभम आदि ने भी बधाई दी।

 

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा शुरू : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल। हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश भर में 11 जून से शुरू होकर 26 जून तक चलने वाले विशेष नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक दीपक के नेतृत्व और सख्त निर्देशों के पालन में पुलिस टीम ने नारनौल के वार्ड...
Continue Reading

नारनौल | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
नारनौल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के दिशा-निर्देशन में गुरुवार को पंचायत भवन नारनौल में 70-नारनौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलए-2 के लिए तीन चरणों में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर साकेत कुमार न...
Continue Reading

नारनौल | आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय : विधायक ओमप्रकाश यादव ने दी सलाह

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
नारनौल। विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण को अपनाकर किसान अपनी आय में कई गुना वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने फलदार पौधों, फूलों, मसालों, पॉलीहाउस खेती और बेल वाली सब्जियों की खेती को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए आधुनिक कृ...
Continue Reading
Advertisement

Trending