ज़िला
कनीना | डिजिटल जनगणना 2027 में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीएम डॉ. जितेन्द्र सिंह ने दिए निर्देश
कनीना | भारत की पहली डिजिटल जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकानों की सूची तैयार करने एवं आवास गणना कार्य की समीक्षा को लेकर बुधवार को खंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम डॉ. जितेन्द्र सिंह ने की। बैठक में जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली पोर्टल पर चल रहे कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

कनीना में डिजिटल जनगणना 2027 की समीक्षा बैठक
एसडीएम डॉ. जितेन्द्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन कर्मचारियों ने अभी तक पोर्टल पर कार्य शुरू नहीं किया है, वे तुरंत कार्य प्रारंभ करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने फील्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनगणना कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर तैयार कर संबंधित डेटा को पोर्टल पर अपडेट करना सुनिश्चित करें, ताकि कार्य में पारदर्शिता और गति बनी रहे।
एसडीएम ने कहा कि यह देश की पहली डिजिटल जनगणना है, इसलिए तकनीकी व्यवस्थाओं और जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से जिम्मेदारी, गंभीरता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना कार्य पूरा करें, ताकि जनगणना प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
बैठक में नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
कनीना | योग से स्वस्थ तन-मन : योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा का संकल्प | कनीना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह से मनाया गया
कनीना। योग दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में : पीकेएसडी कॉलेज में हुई फाइनल रिहर्सल | 21 जून को विधायक कंवर सिंह यादव होंगे मुख्य अतिथि
कनीना | प्रोफेसर रामबिलास शर्मा के विरुद्ध की गई टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण एवम् मनगढ़ंत : सत्यवीर सिंह यादव सेहलंग
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर6 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा6 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री
-
नारनौल3 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा5 days agoपलवल | दहेज प्रताड़ना का आरोप : विवाह के बाद रुपये 7 लाख देने का दावा | अब खाने-पीने और वेतन का भी मांगा जा रहा हिसाब
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। दताल के पास देर रात भीषण हादसा : कई बार पलटी कार | 4 युवक सुरक्षित
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर | खंड कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजकुमार बिगोपुर का स्वागत : कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू