नांगल चौधरी। खट्टर के जन्मदिन व भाजपा जीत पर भव्य आयोजन : नांगल चौधरी गौशाला में हवन और गौसेवा | डॉ. अभय सिंह यादव के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम
नांगल चौधरी। गौशाला में एक अलग ही माहौल था जहाँ लगभग एक हज़ार व्यक्तियों के समूह ने सुबह मिल कर हवन किया तथा सामूहिक रूप से गायों को सब्ज़ी और दलिया का आहार अपने हाथों से खिलाया। पूरी गौशाला का प्रांगण लोगों से भरा हुआ था तथा सब्ज़ी और दलिया की ट्रॉली और मेटाडोर अंदर […]

नांगल चौधरी। गौशाला में एक अलग ही माहौल था जहाँ लगभग एक हज़ार व्यक्तियों के समूह ने सुबह मिल कर हवन किया तथा सामूहिक रूप से गायों को सब्ज़ी और दलिया का आहार अपने हाथों से खिलाया। पूरी गौशाला का प्रांगण लोगों से भरा हुआ था तथा सब्ज़ी और दलिया की ट्रॉली और मेटाडोर अंदर घुमाकर सभी ने अपने हाथों से उनका वितरण किया।
पूर्व सिंचाई मंत्री डाक्टर अभय सिंह यादव की अगुवाई में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें 61 क्विंटल सब्ज़ी और पाँच क्विंटल दलीये का वितरण गायों में किया गया। इस आयोजन के मूल में में दो विशेष बातें थी । पाँच मई को केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में तथा चार मई को भारतीय जनता पार्टी को पश्विन बंगाल और असम में मिले प्रचंड बहुमत ने इस आयोजन को अधिक आकर्षक बना दिया।

नांगल चौधरी गौशाला में हवन-यज्ञ के दौरान आहुति देते श्रद्धालु
पूर्व मंत्री डॉक्टर अभय सिंह यादव ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा है कि असम और बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत देश की प्रजातांत्रिक व्यवस्था में लोगों के सुदृढ़ विश्वास का प्रतीक है और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और सुशासन पर लोगों ने मोहर लगायी है। केंद्रीय मंत्री मनोहर का इस क्षेत्र के विकास में योगदान पर बात रखते हुए डॉक्टर यादव ने कहा कि माननीय मनोहर लाल जी का इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में बहुत बड़ा योगदान है।
इस क्षेत्र के पानी की व्यवस्था को सुधारकर सुदृढ़ करने में उनकी अहम भूमिका रही है। इसके साथ ही इस क्षेत्र को मेडिकल कॉलेज, लॉजिस्टिक हब, रोपवे एवं सड़कों का विस्तृत नेटवर्क सहित विकास को गति देने में उनकी व्यक्तिगत रुचि और योगदान रहा है । अतः मनोहर लाल जी के जन्मदिन पर हम सभी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की है। आयोजन के अंत में लोगों को लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर नांगल चौधरी पंचायत समिति के चेयरमैन कर्मपाल तथा नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश सैनी, कुलदीप जेलदार, नगर पालिका पारषद, अनेकों सरपंच एवं पूर्व सरपंच, व पंचायत प्रतिनिधियों ने भागीदारी की ।



