नारनौल। जनता ने विकास और राष्ट्रवाद को दिया समर्थन : बंगाल-असम जीत पर नारनौल में जश्न

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| हरियाणा
जीत के बाद नारनौल में भाजपा समर्थकों का जश्न, दिखा जबरदस्त उत्साह
जीत के बाद नारनौल में भाजपा समर्थकों का जश्न, दिखा जबरदस्त उत्साह

नारनौल। पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद नारनौल में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। महावीर चौक पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां लड्डू बांटकर, एक-दूसरे का मुंह मीठा कर और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत की खुशी मनाई गई। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि यह जीत नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम स्पष्ट करते हैं कि देश की जनता प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर भरोसा जताती है।

बंगाल-असम जीत पर ढोल-नगाड़ों के साथ झूमे भाजपा कार्यकर्ता

बंगाल-असम जीत पर ढोल-नगाड़ों के साथ झूमे भाजपा कार्यकर्ता

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा का विस्तार और असम में लगातार तीसरी बार सेवा का अवसर मिलना केंद्र सरकार के विकास कार्यों और अंत्योदय की भावना की जीत है। उन्होंने बताया कि बंगाल में पार्टी की सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस जीत से बंगाल में विकास, सुरक्षा और समृद्धि का नया दौर शुरू होगा और ‘सुनहरा बंगाल’ का सपना साकार होगा।

भाजपा की प्रचंड जीत पर नारनौल में उत्साह, एक-दूसरे का मुंह मीठा कर मनाई खुशी

भाजपा की प्रचंड जीत पर नारनौल में उत्साह, एक-दूसरे का मुंह मीठा कर मनाई खुशी

डॉ. राव ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में हरियाणा के कार्यकर्ताओं ने भी चुनाव में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के चलते भाजपा को यह ऐतिहासिक सफलता मिली है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने जीत का जश्न मनाते हुए एकजुटता का संदेश दिया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | जिला बार एसोसिएशन का सम्मान समारोह : न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों का हुआ अभिनंदन

Array
|
जिला बार एसोसिएशन नारनौल के सम्मान समारोह में उपायुक्त अनुपमा अंजली का स्वागत करते पदाधिकारी।
जिला बार एसोसिएशन नारनौल के सम्मान समारोह में उपायुक्त अनुपमा अंजली का स्वागत करते पदाधिकारी।
नारनौल | जिला बार एसोसिएशन, नारनौल द्वारा आज नए बार रूम में स्थानांतरित होकर आए माननीय न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन के सम्मान में गरिमामय स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त महोदया एवं पुलि...
Continue Reading

नारनौल | फाइनेंसरों के दबाव में माइन संचालक ने की आत्महत्या : सुसाइड नोट में चार लोगों के नाम | कुंड बॉर्डर पर गाड़ी में जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Array
|
माइन संचालक हरीश शर्मा ने कथित तौर पर फाइनेंसरों के दबाव से परेशान होकर आत्महत्या कर ली
माइन संचालक हरीश शर्मा ने कथित तौर पर फाइनेंसरों के दबाव से परेशान होकर आत्महत्या कर ली
नारनौल | हुडा सेक्टर-1 निवासी माइन संचालक हरीश शर्मा ने कथित तौर पर फाइनेंसरों के दबाव से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें राजस्थान के रींगस, नोएडा, नारनौल और महेंद्रगढ़ जिले के एक...
Continue Reading

नारनौल | राजकीय महाविद्यालय में एमएससी फिजिक्स को मंजूरी : 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक और मिनी स्टेडियम भी बनेगा

Array
|
विधायक ओम प्रकाश यादव को गुलदस्ता भेंट कर आभार व्यक्त करता महाविद्यालय स्टाफ।
विधायक ओम प्रकाश यादव को गुलदस्ता भेंट कर आभार व्यक्त करता महाविद्यालय स्टाफ।
नारनौल | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा और खेल सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नारनौल के राजकीय महाविद्यालय को बड़ी सौगात मिली है। विधायक ओम प्रकाश यादव के ...
Continue Reading
Advertisement

Trending