नांगल चौधरी | दिल्ली आगजनी में जान बचाने वाले हेड कांस्टेबल देशराज का सम्मान : रायपुर में हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्टर: रामपाल फ़ौजी
| नांगल चौधरी
गांव रायपुर में हेड कांस्टेबल देशराज का सम्मान करते ग्रामीण।
गांव रायपुर में हेड कांस्टेबल देशराज का सम्मान करते ग्रामीण।

नांगल चौधरी | दिल्ली में हुई आगजनी की घटना के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर कई लोगों की जान बचाने वाले दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल देशराज का क्षेत्र के गांव रायपुर पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। दिल्ली सरकार से सम्मानित होने के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर उनका जोरदार अभिनंदन किया गया।

ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और सम्मान समारोह के माध्यम से देशराज का स्वागत करते हुए उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और मानवता की भावना की सराहना की। लोगों ने कहा कि देशराज ने संकट की घड़ी में अद्भुत सूझबूझ और बहादुरी का परिचय देकर न केवल कई लोगों की जान बचाई, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।

स्वागत कर्ता में पूर्व जिला पार्षद एवं समाजसेवी सुरेश रावत, हरियाणा हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश रावत सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि देशराज जैसे कर्मठ और साहसी पुलिसकर्मी समाज के लिए प्रेरणा हैं तथा युवाओं को उनसे सीख लेनी चाहिए।

इस अवसर पर देशराज ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने केवल अपने कर्तव्य का पालन किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में मानव जीवन की रक्षा करना सबसे बड़ा धर्म है।

स्वागत समारोह के दौरान राम सिंह नेताजी, होशियार प्रधान, मिश्रा नंबरदार, ओमप्रकाश सरपंच, संजय रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने देशराज की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनके साहसिक कार्य ने अपने गांव ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। दिल्ली की आगजनी घटना में दिखाई गई बहादुरी के लिए उन्हें मिले सम्मान को ग्रामीणों ने पूरे इलाके का सम्मान बताया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी। युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संदेश : सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर | आत्मरक्षा पर विशेष जोर | वैदिक संस्कारों का संगम

रामपाल फ़ौजी
|
सैदअलीपुर में आर्य वीर चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा शिविर के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथि और प्रतिभागी।
सैदअलीपुर में आर्य वीर चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा शिविर के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथि और प्रतिभागी।
नांगल चौधरी। क्षेत्र के गांव सैदअलीपुर में आर्य समाज के तत्वावधान में सात दिवसीय आर्य वीर चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया। योग गुरु बाबा रामदेव की जन्मभूमि के रूप में प्रसिद्ध इस गांव में आयोजित शिविर में पहले...
Continue Reading

नांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन

मंजीत सोनी
|
NH-148B हाईवे पर बंद पड़ी लाइटों के बीच हादसे के बाद जुटे स्थानीय लोग।
NH-148B हाईवे पर बंद पड़ी लाइटों के बीच हादसे के बाद जुटे स्थानीय लोग।
नांगल चौधरी | NH-148B हाईवे पर सिरोही बहाली टोल प्लाजा के नजदीक गांव सिलारपुर स्थित हेमंत होटल के सामने देर रात एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। लंबे समय से बंद पड़ी हाईवे लाइटों के कारण बाइक सवार युवक को डिवाइडर दिखाई नहीं दिया और उसकी बाइक सीधे ड...
Continue Reading

नांगल चौधरी | बनिहाड़ी डेम में मिला 37 वर्षीय व्यक्ति का शव : एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस | डैम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल

रामपाल फ़ौजी
|
नांगल चौधरी के बनिहाड़ी डेम में युवक का शव मिला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
नांगल चौधरी के बनिहाड़ी डेम में युवक का शव मिला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
नांगल चौधरी। गांव बनिहाड़ी स्थित डेम में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव बनिहाड़ी निवासी 37 वर्षीय अनिल पुत्र बलबीर के रूप में हुई है। अनिल मजदूरी का कार्य करता था तथा नांगल चौधरी में उसकी एक दुकान भी थी। वह अपन...
Continue Reading
Advertisement

Trending