ज़िला
नारनौल | भारत निर्माण युवा दल के शिविर में पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल : युवाओं को दिया राष्ट्रसेवा का संदेश | त्रिवेणी लगाकर किया पर्यावरण संरक्षण का आह्वान
नारनौल। केंद्रीय विद्युत, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को महेंद्रगढ़ जिले के गांव भड़फ में भारत निर्माण युवा दल हरियाणा द्वारा आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए राष्ट्र निर्माण, नशा मुक्ति, चरित्र निर्माण और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर प्रेरणादायक विचार साझा किए।
केंद्रीय मंत्री ने शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि अभिमन्यु सिंह यादव के नेतृत्व में युवाओं के नैतिक, सामाजिक और राष्ट्रीय विकास के लिए किया जा रहा यह प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक और अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि आज देश को ऐसे युवाओं की आवश्यकता है, जो केवल अपने भविष्य के बारे में नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास के बारे में भी सोचें।

अपने छात्र जीवन की यादें साझा करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि उनके पिता ने बचपन से ही उन्हें यह शिक्षा दी थी कि जीवन में जो भी कार्य करें, वह उद्देश्यपूर्ण और समाजहित में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का जीवन केवल स्वयं तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसका उद्देश्य समाज और राष्ट्र की सेवा भी होना चाहिए।
उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इतिहास उन्हीं लोगों को याद रखता है जिन्होंने समाज और राष्ट्र के लिए बड़ा योगदान दिया। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज और भगवान गौतम बुद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि महान व्यक्तित्व अपने आदर्शों, संघर्षों और समाजहित में किए गए कार्यों के कारण सदियों तक प्रेरणा स्रोत बने रहते हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि युवाओं को अपने जीवन का स्पष्ट लक्ष्य तय करना चाहिए और उसे हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहता है, वह हमेशा रचनात्मक और सकारात्मक कार्यों में लगा रहता है, जबकि खालीपन इंसान को नकारात्मकता और कुरीतियों की ओर ले जाता है।

उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को ही नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र को कमजोर करने का कारण बन सकता है। उन्होंने भारत निर्माण युवा दल द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह अभियान युवाओं को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है और समाज में सकारात्मक जागरूकता फैला रहा है।
मनोहर लाल ने कहा कि यदि किसी चीज़ का नशा करना ही है तो राष्ट्रभक्ति, सेवा भावना और उत्कृष्ट कार्यों का नशा करें, क्योंकि यही भावनाएं व्यक्ति और देश दोनों को आगे बढ़ाती हैं।

कार्यक्रम में आधुनिक तकनीक और सोशल मीडिया के प्रभाव पर भी चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), मोबाइल फोन, सोशल मीडिया और टीवी का अत्यधिक उपयोग बच्चों और युवाओं के मानसिक विकास पर असर डाल सकता है। उन्होंने युवाओं से तकनीक का संतुलित और सकारात्मक उपयोग करने की अपील की।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने शिविर परिसर में त्रिवेणी का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान शिविर में मौजूद युवाओं, प्रबंधकों और गणमान्य नागरिकों ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व, चरित्र निर्माण और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
नारनौल | सुभाष स्टेडियम में पुलिस का जागरूकता अभियान : युवाओं को नशे और साइबर फ्रॉड से किया सतर्क | महिला थाना टीम ने दिया सुरक्षित भविष्य का संदेश
नारनौल। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलेभर में आयोजित हुई विशेष ग्राम सभाएं : जल जीवन मिशन 2.0 एवं ओ एंड एम नीति-2026 पर ग्रामीणों को किया गया जागरूक
नारनौल | दो दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न : डीएमसी रणवीर सिंह ने पार्षदों संग बनाई भविष्य की रणनीति | सफाई व्यवस्था को स्थायी रूप से मजबूत करने पर जोर
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल7 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल5 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल20 hours agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?