नूंह। हकीम बनकर लोगों को ठगने वाला साइबर आरोपी गिरफ्तार : सोशल मीडिया पर देता था नकली दवाओं का झांसा

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
पिनगवां थाना पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठगी का आरोपी माजिद हुसैन।
पिनगवां थाना पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठगी का आरोपी माजिद हुसैन।

नूंह। साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिनगवां थाना पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो खुद को हकीम बताकर सोशल मीडिया के जरिए लोगों से ठगी कर रहा था। आरोपी नकली दवाइयों का प्रचार कर विभिन्न बीमारियों के इलाज का दावा करता था और लोगों से मोटी रकम वसूलता था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान माजिद हुसैन पुत्र अब्दुल रहीम निवासी कुटकपुर बास, थाना पिनगवां, जिला नूंह के रूप में हुई है। साइबर पोर्टल से मिले एक संदिग्ध मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर खुद को “हकीम जी इस्लाम कुरैशी आयुर्वेदिक देसी जड़ी-बूटी” के नाम से प्रचारित करता था। वह गंभीर बीमारियों के इलाज का दावा करते हुए लोगों को 100 प्रतिशत परिणाम का भरोसा देता था। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस, एडवांस भुगतान, कूरियर चार्ज और दवा डिलीवरी के नाम पर पैसे ऐंठता था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं। मोबाइल फोन की जांच में कई संदिग्ध वित्तीय लेन-देन भी सामने आए हैं। आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने की भी पुष्टि हुई है।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने दिल्ली के एक व्यक्ति से 3,510 रुपये, राजस्थान के एक व्यक्ति से 73,796 रुपये और तेलंगाना के एक व्यक्ति से 12,088 रुपये की ठगी की है

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाया जा रहा है कि उसने देशभर में कितने लोगों को अपना शिकार बनाया। मामले की जांच जारी है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह | पिनगवां में हार्डवेयर दुकान में आग : पड़ोसियों ने समर्सिबल चलाकर बचाई बड़ी तबाही

बबीता वर्मा
|
पिनगवां में हार्डवेयर दुकान में लगी आग
पिनगवां में हार्डवेयर दुकान में लगी आग
नूंह | जिले के पिनगवां कस्बे में बुधवार तड़के करीब पांच बजे एक हार्डवेयर की दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। दु...
Continue Reading

निजामपुर | प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ा हादसा टला : पोर्च की छत का प्लास्टर गिरा | भवन की सुरक्षा पर उठे सवाल

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोर्च की छत से गिरा प्लास्टर
निजामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोर्च की छत से गिरा प्लास्टर
निजामपुर। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब मुख्य द्वार के पोर्च की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। घटना के समय वहां कोई मरीज, स्वास्थ्य कर्मचारी या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। यदि उस समय लोग वहां खड़े...
Continue Reading

फतेहाबाद | शटरिंग स्टोर में लगी आग : फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां बुझाने में जुटी | बांस समेत अन्य सामान जला

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद में शैट्रिंग की दुकान में लगी आग।
फतेहाबाद | शहर की सब्जी मंडी के सामने स्थित बुधवार सुबह शटरिंग की दुकान में आग लग गई। इससे काफी संख्या में रखे बांस, पॉलीथीन व अन्य सामान जल गया। सूचना पाकर डेरा सच्चा सौदा के सेवादार मौके पर पहुंचे और वहां रखे लकड़ी के सामान को जल्दी-जल्दी बाहर निका...
Continue Reading
Advertisement

Trending