नारनौल | विश्व रेड क्रॉस दिवस पर मानव सेवा का संदेश : दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित, नशा मुक्ति रैली रवाना

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
|
रेडक्रॉस ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ करती उपायुक्त अनुपमा अंजली।
रेडक्रॉस ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ करती उपायुक्त अनुपमा अंजली।

नारनौल | विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर जिला रेड क्रॉस कार्यालय में जिला स्तरीय भव्य एवं प्रेरणादायक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय कन्या नेत्रहीन विद्यालय में बच्चों के साथ केक काटकर और फल वितरित कर की गई। समारोह में मानवता, सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देते हुए कई जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की गईं।

कार्यक्रम में उपायुक्त एवं जिला रेड क्रॉस समिति की अध्यक्ष अनुपमा अंजली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला रेड क्रॉस सचिव बलवान सिंह ने की।

 रेडक्रॉस संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनेंट के चित्र पर दीप प्रज्वलित करती उपायुक्त अनुपमा अंजली।

रेडक्रॉस संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनेंट के चित्र पर दीप प्रज्वलित करती उपायुक्त अनुपमा अंजली।

समारोह की शुरुआत रेड क्रॉस ध्वज फहराने और रेड क्रॉस आंदोलन के संस्थापक हेनरी ड्यूनांट के जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि रेड क्रॉस संस्था विश्वभर में मानव सेवा, सहानुभूति और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक बन चुकी है। उन्होंने कहा कि जिला रेड क्रॉस समिति प्रशासन के सहयोग से जरूरतमंद और कमजोर वर्ग तक सहायता पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि जिला रेड क्रॉस द्वारा नियमित रूप से रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, दिव्यांग सहायता कार्यक्रम, आपदा राहत एवं बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण, महिला सशक्तिकरण गतिविधियां और नशा मुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित किए जाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर, बैटरी चलित ट्राई साइकिल, बैसाखियां और अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। उपायुक्त ने लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनने और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

नशा मुक्ति जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना करती उपायुक्त अनुपमा अंजली।

नशा मुक्ति जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना करती उपायुक्त अनुपमा अंजली।

युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए उपायुक्त ने नशा मुक्ति जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और जागरूक समाज ही विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव होता है।

इस अवसर पर रक्तदान शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं और रेड क्रॉस दिवस पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में प्राचार्य ब्रह्म प्रकाश दहिया, डॉ. हंसराज गुर्जर, डॉ. जितेंद्र भारद्वाज, डॉ. संजय शर्मा, पवित्रा यादव, त्रिभुवन वर्मा, डॉ. चंद्र मोहन, गीता यादव, ओमप्रकाश, राजकुमार व्यास, सतवीर सिंह, रेखा कुमारी, अगेंद्र यादव, एडवोकेट गिरिबाला, सुरेश कुमार, रामपत यादव, राजेश यादव, अजय कुमार, नितेश यादव, नवरत्न वर्मा और विजय कुमार सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और रेड क्रॉस स्वयंसेवक मौजूद रहे।

सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता की पहचान रेड क्रॉस : बलवान सिंह

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला रेड क्रॉस सचिव बलवान सिंह ने कहा कि रेड क्रॉस संस्था का मूल उद्देश्य पीड़ित मानवता की निस्वार्थ सेवा करना है। उन्होंने कहा कि जिले के रेड क्रॉस स्वयंसेवक हर आपदा, दुर्घटना और सामाजिक संकट के समय सबसे पहले सहायता के लिए आगे आते हैं।

वहीं रेड क्रॉस के डिवीजनल कमांडर टेकचंद यादव ने बताया कि युवा रेड क्रॉस और जूनियर रेड क्रॉस इकाइयों के माध्यम से विद्यालयों और महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार, सामाजिक सेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

मार्क ड्रिल से दिया आपदा प्रबंधन का संदेश

समारोह के दौरान रेड क्रॉस ब्रिगेड अधिकारियों और स्वयंसेवकों ने टेकचंद यादव के नेतृत्व में मार्क ड्रिल का प्रदर्शन किया। इसमें दुर्घटना, आगजनी और प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की प्रक्रिया का प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक किया गया। स्वयंसेवकों ने प्राथमिक उपचार और आपातकालीन प्रतिक्रिया संबंधी जानकारी भी दी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | समाधान शिविर में 63 नागरिकों ने रखीं समस्याएं : अधिकारियों ने सुनीं शिकायतें

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनते सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर।
समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनते सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर।
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों की श्रृंखला में गुरुवार को लघु सचिवालय नारनौल में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 63 नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं...
Continue Reading

नारनौल | रेडक्रॉस भवन में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यक्रम में संबोधित करते इन्वेस्टिगेटर अरूण कुमार।
कार्यक्रम में संबोधित करते इन्वेस्टिगेटर अरूण कुमार।
नारनौल। समाज कल्याण विभाग की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को रेडक्रॉस भवन नारनौल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशा मुक्त बनाने ...
Continue Reading

नारनौल | उपायुक्त अनुपमा अंजली ने नगर परिषद के विकास कार्यों की समीक्षा की : स्वच्छता और लंबित प्रोजेक्ट पर दिए कड़े निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में नगर परिषद के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों, नगर परिषद की परियोजनाओं और शहर की प्रशा...
Continue Reading
Advertisement

Trending