फरीदाबाद। मंदिर के दान पात्र से हजारों की चोरी : क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार | रुपये 20 हजार नकद बरामद
फरीदाबाद। सेक्टर-56/56ए स्थित शिव मंदिर में दान पात्र से नकदी चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप उर्फ गौरव उर्फ टाइगर निवासी गांव पड़ियावली, जिला अलीगढ़ तथा सचिन कुमार निवासी गांव बढ़ियावाली, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के […]

फरीदाबाद। सेक्टर-56/56ए स्थित शिव मंदिर में दान पात्र से नकदी चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप उर्फ गौरव उर्फ टाइगर निवासी गांव पड़ियावली, जिला अलीगढ़ तथा सचिन कुमार निवासी गांव बढ़ियावाली, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी थाना बीपीटीपी के एक अन्य चोरी के मामले में 25 अप्रैल से जेल में बंद थे। पुलिस ने 2 जून को दोनों को जेल से प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की, जिसमें मंदिर चोरी की वारदात का खुलासा हुआ।
जांच में सामने आया कि 3 अप्रैल की रात आरोपियों ने सेक्टर-56 स्थित शिव मंदिर का ताला तोड़कर दान पात्र में रखी नकदी चोरी कर ली थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की रकम में से 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-56 निवासी पवन ने थाना सेक्टर-58 में शिकायत दर्ज कराई थी कि 3 अप्रैल की रात उसके घर के सामने स्थित शिव मंदिर का ताला तोड़कर दान पात्र में रखी लगभग 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली गई।
शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपियों को मामले में शामिल पाया।
पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी अन्य चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं या नहीं।
Editor: गरिमा बागोतिया



