निजामपुर | सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान : रणवीर राड़ व छोटेलाल चंदेला का अभिनंदन | युवाओं को नशामुक्ति और राष्ट्रसेवा का संदेश
निजामपुर | केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए रणवीर सिंह राड़ तथा केनरा बैंक से सेवानिवृत्त हुए छोटेलाल चंदेला का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सरपंच एसोसिएशन खंड निजामपुर के प्रधान विक्रम पहलवान ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों का मोमेंटो भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम के […]

निजामपुर | केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए रणवीर सिंह राड़ तथा केनरा बैंक से सेवानिवृत्त हुए छोटेलाल चंदेला का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सरपंच एसोसिएशन खंड निजामपुर के प्रधान विक्रम पहलवान ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों का मोमेंटो भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान रणवीर सिंह राड़ और छोटेलाल चंदेला ने अपने सेवा काल के अनुभव उपस्थित लोगों के साथ साझा किए। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर विक्रम पहलवान ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे नशे से दूर रहें, अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें तथा देश सेवा का जज्बा अपने मन में बनाए रखें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिदिन व्यायाम करना आवश्यक है। साथ ही युवाओं को अच्छी शिक्षा ग्रहण कर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान की सराहना की और उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।



