नारनौल अंबेडकर जयंती पर भाजपा के कार्यक्रम तय : जिला टोली का गठन | डॉ. यतेंद्र राव ने दी जानकारी

रिपोर्टर: जिला ब्यूरो
|

14 अप्रैल को जिलेभर में होंगे आयोजन—हर वर्ग के लिए डॉ. अंबेडकर के योगदान को बताया प्रेरणादायक

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की ओर से 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में जिलेभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने केवल एक समाज के लिए नहीं बल्कि पूरे देश और हर वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं, इसलिए वे सभी के लिए आदरणीय हैं। उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. अंबेडकर ने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताते हुए “शिक्षित बनो” का संदेश दिया और महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग को अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, यही कारण है कि भाजपा हर वर्ष उनकी जयंती को पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाती है।

इसी क्रम में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए जिला स्तर पर एक टोली का गठन किया गया है, जिसमें डॉ. राकेश कुमार को जिला संयोजक बनाया गया है, जबकि कर्मवीर खींची, कंवर सिंह, ईश्वर सिंह, संजय अमन, श्रीमती नीलम कुमारी, जोगिंदर सिंह, मनोज बाल्मीकि, शेर सिंह, रवि दत्त, जोगिंदर जैदिया, मोहनलाल कोथल, बाबूलाल मुंडिया खेड़ा, अमर सिंह देवास और रामनिवास खेड़ी को जिला टोली के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, ताकि जिलेभर में कार्यक्रमों का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन पर पुलिस की सघन चेकिंग : कमांडो और डॉग स्क्वायड ने संभाला मोर्चा, संदिग्धों पर रही पैनी नजर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करती पुलिस व डॉग स्क्वायड टीम।
रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करती पुलिस व डॉग स्क्वायड टीम।
नारनौल। जिला पुलिस महेंद्रगढ़ ने शनिवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशानुसार आयोज...
Continue Reading

नारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल | पिछले सप्ताह सामने आया एक मामला अब कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में फैल रहे अवैध सट्टा कारोबार और युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रहे नेटवर्क पर कार्रवाई करने के लिए सीआईए टीम एक सूचना के आधार पर रेड करने पहुंची थी। प...
Continue Reading

नारनौल | जल संरक्षण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई: नसीबपुर में 8 अवैध पेयजल कनेक्शन काटे, नोटिस भी किए जारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अवैध कनेक्शन काटती विभागीय टीम।
अवैध कनेक्शन काटती विभागीय टीम।
नारनौल। भीषण गर्मी के बीच जिले में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा विशेष जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शनिवार को नारनौल के नसीबपुर क्षेत्र में अवैध...
Continue Reading
Advertisement

Trending