सतनाली | चेतावनी के बावजूद नहीं चेता प्रशासन : टूटकर गिरा दिशा सूचक बोर्ड | सतनाली–महेंद्रगढ़ मार्ग पर जर्जर संकेतक बने हादसों का खतरा

रिपोर्टर: विक्रम नेहरा
| सतनाली

सतनाली | महेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग पर सड़क सुरक्षा को लेकर संबंधित विभाग की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। कुछ समय पहले तेज आंधी-तूफान के कारण क्षतिग्रस्त होकर झुक गया दिशा सूचक बोर्ड, जिसकी मरम्मत की मांग स्थानीय लोगों द्वारा लगातार की जा रही थी, अब पूरी तरह टूटकर सड़क किनारे गिर गया है। समय रहते कार्रवाई नहीं होने से लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बोर्ड के झुकने के बाद ही संभावित हादसे की आशंका जताते हुए संबंधित विभाग और प्रशासन से इसे तत्काल ठीक करवाने की मांग की गई थी। इसके बावजूद किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। आखिरकार विभागीय अनदेखी के चलते बोर्ड पूरी तरह टूटकर गिर गया, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सतनाली–महेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे टूटा हुआ दिशा सूचक बोर्ड।

सतनाली–महेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे टूटा हुआ दिशा सूचक बोर्ड।

ग्रामीणों के अनुसार यह समस्या केवल एक स्थान तक सीमित नहीं है। सतनाली से महेंद्रगढ़ तक मुख्य मार्ग पर लगे अधिकांश दिशा सूचक एवं यातायात संकेतक बोर्ड जर्जर अवस्था में हैं। कई बोर्ड टेढ़े होकर लटक रहे हैं, कुछ क्षतिग्रस्त हैं तो कई अपनी उपयोगिता खो चुके हैं। ऐसे में वाहन चालकों को सही दिशा संबंधी जानकारी मिलने में कठिनाई होती है और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना रहता है।

यह मार्ग जिले के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक माना जाता है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। बावजूद इसके सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण संकेतकों की अनदेखी की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन बोर्डों की मरम्मत या प्रतिस्थापन नहीं किया गया तो भविष्य में किसी गंभीर दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सतनाली–महेंद्रगढ़ मार्ग पर लगे सभी संकेतक बोर्डों का तत्काल निरीक्षण कराया जाए, जर्जर एवं क्षतिग्रस्त बोर्डों को हटाकर नए बोर्ड लगाए जाएं तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े आवश्यक इंतजाम प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क सुरक्षा से जुड़े संकेतक केवल दिशा बताने के लिए नहीं होते, बल्कि वे दुर्घटनाओं की रोकथाम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में इनकी लगातार हो रही अनदेखी चिंता का विषय है और संबंधित विभाग को इस ओर तत्काल प्रभाव से ठोस कदम उठाने चाहिए।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सतनाली | ध्रुव चरित्र, वामन अवतार और कपिल भगवान जन्मोत्सव की कथा से गूंजा सतनाली : बाबा भैरवनाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

विक्रम नेहरा
|
सतनाली के बाबा भैरवनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु और प्रवचन देते मोहित कौशिक महाराज।
सतनाली के बाबा भैरवनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु और प्रवचन देते मोहित कौशिक महाराज।
सतनाली | कस्बे के बाबा भैरवनाथ मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तीसरे दिन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास पूज्य मोहित कौशिक महाराज (खेड़ी तलवाना) ने ध्रुव चरित्र, भगवान वामन अवतार तथा भगव...
Continue Reading

सतनाली | सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन : विशाल भंडारा और जागरण में उमड़ी आस्था

विक्रम नेहरा
|
सतनाली | कस्बे के प्रसिद्ध सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ महाराज मंदिर में आयोजित दसवें विशाल भंडारे एवं रात्रि जागरण का दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम में क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या ...
Continue Reading

सतनाली | प्रशासन की अनदेखी के बीच खिलाड़ियों ने खुद संभाली जिम्मेदारी : अपने पैसों से कराई स्टेडियम की सफाई

विक्रम नेहरा
|
सतनाली खेल स्टेडियम में सफाई करते खिलाड़ी
सतनाली खेल स्टेडियम में सफाई करते खिलाड़ी
सतनाली | क्षेत्र के खेल प्रतिभाओं को निखारने वाले सतनाली खेल स्टेडियम में मूलभूत सुविधाओं के अभाव और सफाई व्यवस्था की बदहाली के चलते खिलाड़ियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि नियमित सफाई न होने से परेशान खिलाड...
Continue Reading
Advertisement

Trending