ज़िला
फरीदाबाद | शेयर मार्केट निवेश का झांसा : 41.50 लाख की साइबर ठगी मामले में दो गिरफ्तार | मथुरा से दबोचे गए खाताधारक समेत आरोपी
फरीदाबाद | शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर अधिक मुनाफे का लालच देकर 41.50 लाख रुपये की ठगी करने के एक मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने खाता धारक सहित दो आरोपितों को मथुरा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना की टीम ने 20 जून को मनीष(32) व रविंद्र(39) वासी मथुरा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-49, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दी कि उसने एक टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन किया था, जहां शेयर मार्केट में अधिक मुनाफा कमाने संबंधी संदेश प्रसारित किए जाते थे। अधिक लाभ के लालच में आकर उसने निवेश करने की योजना बनाई। ठगों ने उसके पास एक यूआरएल भेजा और निवेश खाता खुलवाया।
नवंबर 2025 से दिसंबर 2025 के बीच कुल शिकायतकर्ता ने 41,50,597 रुपये निवेश कर दिये। जब उसने अपनी राशि निकालने का प्रयास किया तो टैक्स के नाम पर अतिरिक्त धनराशि की मांग की गई। स्वयं के साथ ठगी होने का अहसास होने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
जांच में सामने आया कि मनीष खाताधारक है, जिसने अपना खाता आगे रविंद्र को दिया था, रविंद्र ने यह खाता आगे ठगो को उपलब्ध करवाया था। मनीष बी.कॉम व रविंद्र बी.ए पास है, दोनों प्राईवेट नौकरी करते है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।
सिरसा | शक्ति प्रदर्शन से दिया सियासी संदेश : भाजपा के साथ पूरी निष्ठा | जल्द करेंगे बड़ी रैली
रेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री
नूंह। पुलिस बनी परीक्षार्थियों की मददगार : राइडर ने समय पर पहुंचाए छात्र | 1646 अभ्यर्थियों की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू
-
सतनाली1 day agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली1 day agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली3 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
अटेली3 days agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
निजामपुर8 hours agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
नारनौल1 day agoनारनौल | मेडिकल कॉलेज में 93 पदों पर भर्ती : बिना लिखित परीक्षा चयन | सीधे साक्षात्कार का मौका | 22 जून तक आवेदन | युवाओं के लिए सुनहरा अवसर