फरीदाबाद | शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 73,97,600 रुपये की ठगी : खाताधारक गिरफ्तार | खाता में आये थे ठगी के 6.5 लाख रुपये

रिपोर्टर: धर्मेंद्र यादव
| हरियाणा
शेयर मार्केट निवेश के नाम पर साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार खाताधारक आरोपी।
शेयर मार्केट निवेश के नाम पर साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार खाताधारक आरोपी।

फरीदाबाद | शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने 17 जून को सीतापुर, बिहार से खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलराम राठौर वासी गाँव सहसापुर जिला सीतापुर उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-86 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी शिकायत में बताया कि उसके 19 दिसम्बर 2025 को व्हॉट्सएप पर एक लिंक प्राप्त हुआ। लिंक पर क्लिक करने के बाद वह एक व्हॉट्सएप ग्रुप से जुड़ गया, जहां पर ठगों द्वारा उसे स्टॉक्स, प्री-आईपीओ एवं ब्लॉक डील्स में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच दिया गया। दिसम्बर 2025 से जनवरी 2026 के बीच ठगों ने अलग-अलग ट्रांजैक्शनों के माध्यम से विभिन्न बैंक खातों में कुल 73,97,600/- रुपये ट्रांसफर करवा लिये। बाद में उसको न तो कोई लाभ मिला और न ही उसकी राशि वापस की गई। शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपित खाताधारक है और अपना खाता किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से ठगों को उपलब्ध करवा रखा था। उसके खाता में ठगी से जुडे 6.5 लाख रूपये आये थे। माननीय अदालत में पेश कर आरोपित को 4 दिन पुलिस रिमांड पर लिया है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | टेलीग्राम टास्क एवं क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर रुपये 43.12 लाख की साइबर ठगी : खाताधारक सहित तीन गिरफ्तार | साइबर थाना सेंट्रल की कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
टेलीग्राम टास्क और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी।
टेलीग्राम टास्क और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी।
फरीदाबाद | साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने टेलीग्राम टास्क एवं क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर रुपये 43.12 लाख की साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान प्रशांत शर्मा, निवासी ग्राम उघनपुरा, जिला आगरा (उत्तर प्...
Continue Reading

फरीदाबाद | सूरजकुण्ड मेला में सुनामी झूला असेंबल करने वाला गिरफ्तार : घटनाक्रम में अब तक 6 गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
सूरजकुंड मेला झूला हादसे की जांच में गिरफ्तार आरोपी रईस अहमद।
सूरजकुंड मेला झूला हादसे की जांच में गिरफ्तार आरोपी रईस अहमद।
फरीदाबाद | पुलिस प्रवक्ता अनुसार 7 फरवरी को सुरजकुण्ड मेला में “सुनामी” झूला टूटने की दुर्घटना हुई थी। बचाव राहत कार्य के दौरान दुसरी तरफ से भी झूला टूट गया और आमजन को बचाते हुये निरीक्षक जगदीश प्रसाद शहीद हो गये तथा अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोट आई। ...
Continue Reading

गुरुग्राम | घाटा पावरहाउस–AIT चौक मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव : डिस्कवरी ठेके के सामने वाला कट ट्रायल के तौर पर बंद

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम। शहर में लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव और जाम की समस्या को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने घाटा पावरहाउस से AIT चौक मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। पुलिस ने डिस्कवरी ठेके के ठीक सामने स्थित कट को ट्रायल के आधार पर बंद करन...
Continue Reading
Advertisement

Trending