अटेली । योग से निरोगी जीवन : विकसित भारत के सपने को देगा बल | अटेली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह से मनाया गया

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली

अटेली । हरियाणा योग आयोग व आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज अटेली के महिला महाविद्यालय में 12वॉं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नांगल चौधरी के उपमंडल अधिकारी उदय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में तथा डॉ राकेश कुमार जिला प्रमुख व सीताराम पुर्व विधायक विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में मौजूद रहे। उपस्थित मुख्य अतिथि ने मिलकर भगवान धन्वंतरि के समक्ष दीप जला कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि उदय सिंह ने कहा कि योग हमारी प्राचीन धरोहर है यह केवल शारेरिक व्यायाम ही नहीं अपितु आत्मा का परमात्मा से मिलन का सुगम रास्ता है ।योग से हम आपसी भाईचारा कायम रख सकते हैं तथा देश को योग के द्वारा नशा मुक्ति बनाकर विकसित भारत बनाया जा सकता है ।योग से हर बीमारी व समस्या का हल संभव है ।गीता में भी भगवान कृष्ण ने योग को महत्व दिया है ।इस अवसर पर बोलते हुए जिला प्रमुख डॉक्टर राकेश ने कहा कि योग से निरोग जीवन जी सकते हैं तथा आत्म विकास करने का सरल माध्यम योग ही है ।

योग दिवस पर योग करते हुए उपस्थित योग साधक

योग दिवस पर योग करते हुए उपस्थित योग साधक

पूर्व विधायक सीताराम ने बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देखा गया विकसित भारत का स्वप्न योग से ही सरकार होता नजर आ रहा हैं । उन्होंने उपस्थित जन समूह से आवाहन किया कि देश की तस्वीर व तकदीर हम तब ही बदल पाएंगे जब हम स्वस्थ होंगे और यह कार्य केवल योग करने से ही संभव हो सकता है क्योंकि स्वस्थ व्यक्ति ही अपना व समाज का विकास करने में सक्षम होता है ।

इस अवसर पर कटकई योगशाला के प्रभारी व आयुष योग सहायक पवन कौशिक ने मंच संचालन किया तथा उपस्थित योग साधकों को 45 मिनट का योग प्रोटोकॉल करवाया ।उन्होंने कहा कि योग से चित्त की वृत्तियों का शॉंत किया जा सकता है तथा योग शरीर ,मन, बुद्धि व आत्मा को एक धागे में पिरोने का काम करता है ।कौशिक ने सूक्ष्म क्रियो के साथ-साथ ताडासन, पद्मासन, पादहस्तासन ,अर्ध चक्रासन ,वज्रासन ,मकरासन , अनुलोम विलोम ,भ्रामरी, कपालभाति प्राणायाम के साथ अन्य आसनों का अभ्यास के साथ योग प्रोटोकॉल करवाया। उन्होंने उपस्थित योग साधकों को जीवन में नशा न करने की शपथ दिलवाई तथा एक पेड़ मां के नाम का लगाने के लिए भी प्रेरित किया ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संचालक कैप्टन हंसराज ,नगर पालिका के प्रधान संजय गोयल, पंचायत समिति के प्रधान राजेंद्र प्रसाद ,खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश शर्मा ,खंड पंचायत अधिकारी राजेश कुमार, पतंजलि के खंड प्रभारी राजेंद्र कुमार,महिला महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ प्रवीण कुमार यादव, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉं राजेश सैनी,आयुष विभाग की नोडल अधिकारी डॉ मंजू शर्मा ,डॉक्टर चेतन ,डॉक्टर विकास ,डॉक्टर अनामिका ,डॉक्टर चंचल, डॉक्टर सहदेव ,अटेली थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ,समस्त आयुष योग सहायक व आयुष विभाग का सारा स्टाफ ,विभिन्न गांव से आए हुए पंच व सरपंचों सहित 1000 साधको ने मिलकर योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | गुजरवास क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ : 20 टीमें लेंगी हिस्सा | विजेता को रुपये 21 हजार पुरस्कार

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली | युवा क्रिकेट क्लब गुजरवास के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को हुआ। नॉकआउट आधार पर हो रहे टूर्नामेंट का फाइनल 22 जून को खेला जाएगा। उद्घाटन समाज सेविका बिमला अग्रवाल उर्फ विमला देवी व ग्राम पंचायत ने किया। बिमला अग्रवाल...
Continue Reading

अटेली। ब्लॉक स्तर पर टीम बनाकर संगठन को देंगे मजबूती : सुमेर प्रधान

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली में कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता
अटेली में कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता
अटेली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह राता के कार्यालय पर कांग्रेस के नव नियुक्त अटेली ब्लॉक प्रधान सुमेर सिंह का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं व पगड़ी पहनाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामन...
Continue Reading

अटेली | नांगल गांव के तेज प्रकाश शर्मा बने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर : क्षेत्र में खुशी की लहर

जितेंद्र सोलंकी
|
नांगल के तेज प्रकाश शर्मा फ्लाइंग ऑफिसर
नांगल के तेज प्रकाश शर्मा फ्लाइंग ऑफिसर
अटेली | तहसील के नांगल गांव के होनहार युवा तेज प्रकाश शर्मा ने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर अपने परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है और लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उ...
Continue Reading
Advertisement

Trending