ज़िला
नारनौल। विश्व योग दिवस पर रेलवे स्टेशन पार्क में वृक्षारोपण अभियान : पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
नारनौल। विश्व योग दिवस के अवसर पर दैनिक रेलयात्री जागरुक मंच, नारनौल द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पार्क में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए दर्जनों छायादार एवं फलदार पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष अशोक कटारिया ने कहा कि जिस प्रकार पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है और आम नागरिक पर्यावरण के प्रति पर्याप्त जागरूक नहीं हैं, यदि यही स्थिति बनी रही तो भविष्य में लोगों को ऑक्सीजन के लिए भी संघर्ष करना पड़ सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

मंच के सचिव मनीष कोली ने कहा कि प्रत्येक परिवार को “एक पेड़, एक परिवार” का संकल्प लेकर पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेना समय की आवश्यकता है, क्योंकि यह वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा हुआ है। उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी नागरिकों की बताई।
कार्यक्रम के दौरान नीम, पीपल एवं जामुन के पौधे लगाए गए। मंच द्वारा लगाए गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण की जिम्मेदारी भी सदस्यों को सौंपी गई, ताकि पौधे विकसित होकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें।

इस अवसर पर मंच के सदस्य विनोद वर्मा, महावीर प्रसाद, विनोद सोनी, जतिन कुमार सहित अनेक दैनिक रेलयात्री उपस्थित रहे।
नारनौल | संत कबीर जयंती का जिला स्तरीय आयोजन : 13 जुलाई को नारनौल में जुटेंगे समाजसेवी व श्रद्धालु | स्लम जागृति समिति मनाएगी स्थापना दिवस
नारनौल। योग से स्वस्थ तन-मन का संदेश : युवा शक्ति फाउंडेशन व माय भारत का संयुक्त आयोजन | युवाओं ने लिया स्वस्थ भारत निर्माण का संकल्प
नारनौल | स्वस्थ आयु के लिए योग अपनाएं : नशा मुक्त हरियाणा का संकल्प | विकसित भारत के लिए योग सबसे बड़ा आधार-ओम प्रकाश यादव
-
सतनाली1 day agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली1 day agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली3 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
अटेली3 days agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
निजामपुर8 hours agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
नारनौल1 day agoनारनौल | मेडिकल कॉलेज में 93 पदों पर भर्ती : बिना लिखित परीक्षा चयन | सीधे साक्षात्कार का मौका | 22 जून तक आवेदन | युवाओं के लिए सुनहरा अवसर