नारनौल | नीट परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट : एसपी दीपक ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण | 290 पुलिसकर्मी तैनात

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
नीट परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक दीपक और पुलिस अधिकारी।
नीट परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक दीपक और पुलिस अधिकारी।

नारनौल। नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और नकलमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक ने शनिवार को परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं और आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान डीएसपी भारत भूषण भी उनके साथ मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की पारदर्शिता और गरिमा बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

एसपी दीपक ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचें तथा परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या व्यवधान की स्थिति उत्पन्न न होने दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा को निष्पक्ष और नकलमुक्त बनाने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

परीक्षा को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिलेभर में करीब 290 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) के जवान गश्त पर रहेंगे। इसके अलावा दंगा रोधी उपकरणों से लैस दो पुलिस रिजर्व टीमें भी तैयार रखी गई हैं।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए शहर के 9 प्रमुख स्थानों पर पुलिस नाके लगाए गए हैं। वहीं परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले मार्गों पर 8 राइडर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए नारनौल और महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर भी पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

परीक्षार्थियों और अभिभावकों को पार्किंग संबंधी परेशानी न हो, इसके लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों के अनुसार छह विशेष पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है। इनमें रेलवे स्टेशन नारनौल पार्किंग, पुरानी अनाज मंडी नारनौल, सुभाष स्टेडियम पार्किंग, नया ट्रामा सेंटर के सामने पार्किंग, कोर्ट कॉम्प्लेक्स महेंद्रगढ़ पार्किंग तथा गवर्नमेंट स्कूल कृष्ण नगर मैदान शामिल हैं।

जिला पुलिस प्रशासन ने अभिभावकों और परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचें तथा सुरक्षा और यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | बागवानी विभाग का जागरूकता अभियान जारी : मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना से किसानों को मिलेगा सुरक्षा कवच

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
मोखुता व नारेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते बागवानी अधिकारी।
मोखुता व नारेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते बागवानी अधिकारी।
नारनौल। केंद्र सरकार के सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे देशव्यापी जन-जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को बागवानी विभाग ने जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक...
Continue Reading

नारनौल | बहादुर सिंह तालाब को भरने की नहीं : सौंदर्यीकरण की तैयारी | ट्रस्ट ने अफवाहों का किया खंडन

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल। शहर की ऐतिहासिक धरोहर बहादुर सिंह तालाब को लेकर सोशल मीडिया और कुछ माध्यमों में फैल रही अफवाहों पर श्री बहादुर सिंह धर्मार्थ ट्रस्ट, मोहल्ला चांदूवाड़ा, नारनौल ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। ट्रस्ट के प्रधान जतनलाल नूनीवाला और सचिव रवींद्र नूनी...
Continue Reading

नारनौल। सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर रोजगार मेले का आयोजन : युवाओं को बताए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

रामचन्द्र सैनी
|
युवाओं को संबोधित करते मुख्य अतिथि अमित गोयल
युवाओं को संबोधित करते मुख्य अतिथि अमित गोयल
नारनौल। केंद्र एवं हरियाणा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे उपलब्धि एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत ने क...
Continue Reading
Advertisement

Trending