ज़िला
नूंह। पुलिस बनी परीक्षार्थियों की मददगार : राइडर ने समय पर पहुंचाए छात्र | 1646 अभ्यर्थियों की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू
नूंह। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (यूजी)-2026 के दौरान नूंह में पुलिस की एक सराहनीय पहल देखने को मिली। परीक्षा शुरू होने से पहले जो परीक्षार्थी देर होने या गलती से दूसरे परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए, उन्हें पुलिस राइडर ने तत्काल अपने वाहनों पर बैठाकर सही परीक्षा केंद्र तक समय पर पहुंचाया, जिससे कई छात्रों का परीक्षा छूटने का खतरा टल गया।

रविवार दोपहर 2 बजे आयोजित हुई इस महत्वपूर्ण परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। जिले के चार परीक्षा केंद्र—जीएमएसएसएस नूंह-1, जीएमएसएसएस नूंह-2, एसएलकेएस महिला कॉलेज सालाहेडी और आईटीआई मरोड़ा—पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। केंद्रों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें सक्रिय रहीं।

आज जिले में 1646 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रखा गया था। इस दौरान पुलिस राइडर लगातार शहर और परीक्षा केंद्रों के बीच सक्रिय रहे। जैसे ही किसी छात्र के गलत केंद्र पर पहुंचने या देर होने की सूचना मिली, पुलिस ने बिना समय गंवाए उन्हें सही केंद्र तक पहुंचाने का काम किया।
परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचार मुक्त बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, बायोमेट्रिक उपस्थिति और अन्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात रहे।

प्रशासन ने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्राथमिकता रही। वहीं, समय पर छात्रों को सही परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में पुलिस राइडर की सक्रिय भूमिका पूरे दिन चर्चा का विषय बनी।
सिरसा | शक्ति प्रदर्शन से दिया सियासी संदेश : भाजपा के साथ पूरी निष्ठा | जल्द करेंगे बड़ी रैली
रेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री
फरीदाबाद | निवेश के नाम पर 73,97,600/- रुपये की ठगी : साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने 2 खाता प्रोवाईडर किये गिरफ्तार
-
सतनाली1 day agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली1 day agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली3 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
अटेली3 days agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
निजामपुर9 hours agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
नारनौल1 day agoनारनौल | मेडिकल कॉलेज में 93 पदों पर भर्ती : बिना लिखित परीक्षा चयन | सीधे साक्षात्कार का मौका | 22 जून तक आवेदन | युवाओं के लिए सुनहरा अवसर