ज़िला
नूंह। मतदाता सूची अभियान में बड़ी लापरवाही का आरोप : बीएलओ पर एफआईआर की सिफारिश
नूंह। चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में कथित लापरवाही बरतने वाले एक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) पर कार्रवाई की गाज गिर गई है। मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच कार्यों में अनियमितता, अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना और समीक्षा बैठकों से दूरी बनाए रखने के आरोपों के बाद नूंह प्रशासन ने संबंधित बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की सिफारिश थाना आकेड़ा प्रभारी को भेज दी है।
मामला विधानसभा क्षेत्र-79 नूंह के बूथ नंबर-185 का है। यहां नियुक्त बीएलओ सुनील कुमार, जेबीटी शिक्षक, राजकीय माध्यमिक विद्यालय बिरसीका पर निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों को गंभीरता से नहीं निभाने के आरोप लगे हैं। प्रशासनिक जांच में सामने आया कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने, गणना प्रपत्रों का वितरण और संग्रहण करने जैसे अहम कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिली।

निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम नूंह आदित्य विक्रम के अनुसार संबंधित बीएलओ को कई बार निर्देश दिए गए, नोटिस जारी किए गए और कार्य में सुधार के लिए चेताया गया, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया। जांच में यह भी सामने आया कि वह समीक्षा बैठकों में अनुपस्थित रहे और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों का भी पालन नहीं किया।
प्रशासन का मानना है कि इस तरह की लापरवाही से मतदाता सूची की शुद्धता और विश्वसनीयता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में मामले को गंभीर मानते हुए जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा-32 के तहत एफआईआर दर्ज कराने की सिफारिश की गई है।
एसडीएम आदित्य विक्रम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्वाचन कार्य केवल सरकारी औपचारिकता नहीं, बल्कि लोकतंत्र की बुनियाद से जुड़ी जिम्मेदारी है। इसमें लापरवाही, उदासीनता या आदेशों की अवहेलना किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि चुनावी कार्यों में कोताही बरतने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नूंह | खेलो मेवात 2.0 का आगाज : डीसी इलेवन ने 9 विकेट से जीता उद्घाटन मुकाबला | मानवेंद्र सिंह की 88 रन की तूफानी पारी
फतेहाबाद | भाजपा-कांग्रेस पर बरसीं सुनैना चौटाला : वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर भी उठाए सवाल
फरीदाबाद | टेलिग्राम टास्क के नाम पर 16.34 लाख रुपये की साइबर ठगी : पेट्रोल पंप कर्मचारी सहित दो गिरफ्तार | साइबर थाना सैंट्रल की कार्रवाई
-
नारनौल3 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल5 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | दोस्तपुर में भीषण आग : फायर ब्रिगेड पहुंचने में देरी | ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
-
नारनौल5 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
नारनौल3 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
नारनौल5 days agoनारनौल | डीडीपीओ के समर्थन में उतरे कर्मचारी : निलंबन की सिफारिश पर उठाए सवाल | CM को भेजा सामूहिक ज्ञापन