Narnaul News: एसडीएम अनिरुद्ध यादव की अध्यक्षता में सतर्कता एवं मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक

रिपोर्टर:
|
उप मंडल स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक लेते एसडीएम अनिरुद्ध यादव
उप मंडल स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक लेते एसडीएम अनिरुद्ध यादव

स्थान: नारनौल, महेंद्रगढ़  , GZN ब्यूरो

एसडीएम अनिरुद्ध यादव की अध्यक्षता में सोमवार को उप मंडल स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एसडीएम कार्यालय में हुई।

बैठक के दौरान एसडीएम ने अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों की जांच प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। उन्होंने लाभार्थियों को दी जाने वाली राहत एवं पुनर्वास सहायता राशि के वितरण की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की।

एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने कहा कि इस अधिनियम के तहत यदि किसी गैर अनुसूचित जाति के व्यक्ति द्वारा अनुसूचित जाति के व्यक्ति पर अत्याचार किया जाता है, तो पीड़ित को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह सहायता विभिन्न श्रेणियों जैसे ट्यूबवेल की हानि, चल-अचल संपत्ति के नुकसान, स्थायी या अस्थायी अपंगता, बलात्कार और हत्या जैसे गंभीर मामलों में दी जाती है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर डीएसपी भारत भूषण, तहसील कल्याण अधिकारी ममता, लिपिक शीशराम और भागीरथमल पटीकरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | रोजगार मेले में उमड़े युवा : 38 अभ्यर्थियों को मौके पर मिली नौकरी | कई बड़ी कंपनियां पहुंचीं

सुशील शर्मा
|
रोजगार मेले में संबोधित करते जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत।
रोजगार मेले में संबोधित करते जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत।
महेंद्रगढ़। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी प्रचार अभियान के तहत शुक्रवार को उपमंडल रोजगार कार्यालय महेंद्रगढ़ में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में जिलेभर से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। मेल...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन : स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ योग शिविर में योगासन करते प्रतिभागी
महेंद्रगढ़ योग शिविर में योगासन करते प्रतिभागी
महेंद्रगढ़ । 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयुष विभाग, महेंद्रगढ़ द्वारा चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क में आयोजित 3 दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO) मनोज कुमार द्वार...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | मनाली-जयपुर टूरिस्ट बस हादसा : डीसी अनुपमा अंजली ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़। मनाली से जयपुर जा रही एक टूरिस्ट बस शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-152डी पर बुचावास गांव के समीप हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग...
Continue Reading
Advertisement

Trending