ज़िला
नारनौल | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए योग सहायकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित : योग से ही संभव है विकसित भारत का निर्माण-डॉ शशी बाला
नारनौल | बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल एवं जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यालय पटीकरा में सोमवार को आयुष योग सहायकों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशि बाला ने की, जबकि जिला योग समन्वयक डॉ. सतीश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिले के सभी आयुष योग सहायकों को हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
डॉ. शशि बाला ने कहा कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिला एवं खंड स्तर पर उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिले की सभी योगशालाओं में योग सहायकों तथा आमजन के सहयोग से भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा निकाली गई योग जागरण यात्रा, योग प्रतियोगिताएं, मैराथन और अन्य जागरूकता अभियानों को सफल बनाने में योग सहायकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र कला है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और विचार सकारात्मक बनते हैं। यदि प्रत्येक परिवार प्रतिदिन 30 मिनट योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना ले, तो स्वस्थ और रोगमुक्त समाज का निर्माण संभव है।
जिला योग समन्वयक डॉ. सतीश कुमार ने योग सहायकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने ‘नशा मुक्त व योग युक्त हरियाणा’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और हरित अभियान के प्रति भी लोगों को जागरूक किया है।
उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करती है। आज जब पूरी दुनिया तनाव और विभिन्न बीमारियों से जूझ रही है, तब योग ही एक प्रभावी समाधान बनकर उभरा है। योग के माध्यम से भारत पुनः विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में डॉ. भूपेंद्र, पवन देवी, राकेश कुमार, अमित कुमार सहित आयुष विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं योग सहायक उपस्थित रहे।
नारनौल | नीट पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला : युवाओं से संवाद का ऐलान
नारनौल | आईटीआई में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम : विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ
नारनौल | सिम पोर्ट कर बैंक खाते से ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार : साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई
-
सतनाली3 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली3 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली5 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
नांगल चौधरी7 hours agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा2 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री