ज़िला
Mahendergarh / Narnaul News : उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने रबी फसलों की गिरदावरी का किया औचक निरीक्षण
नारनौल, महेंद्रगढ़ , GZN ब्यूरो
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने सोमवार को जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर रबी फसल-2026 की विशेष गिरदावरी और फसलों के निरीक्षण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लहरोदा, कुक्शी, डेरोली अहीर, मोहल्डा, इसराना तथा लुजोता गांवों का दौरा कर खेतों में जाकर फसल की वास्तविक स्थिति देखी।
उपायुक्त ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में सरसों की फसल लगभग 2.66 लाख एकड़ में तथा गेहूं की फसल करीब 70 हजार एकड़ में है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गिरदावरी और फसल पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्रणाली के चलते अब राजस्व रिकॉर्ड और खेतों की वास्तविक स्थिति में किसी भी प्रकार के अंतर की संभावना समाप्त हो गई है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि तकनीक का उपयोग करते हुए गिरदावरी का कार्य पूरी सटीकता और पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र किसान का डेटा सुरक्षित रह सके।
उपायुक्त ने मौके पर मौजूद पटवारियों और कानूनगो द्वारा टैबलेट पर दर्ज की जा रही प्रविष्टियों की भी जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि गांव के मौजिज व्यक्तियों और नंबरदारों की उपस्थिति में गिरदावरी की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
इस अवसर पर कनीना के एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह, जिला राजस्व अधिकारी राकेश कुमार तथा डीडीए डॉ. देवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
नारनौल | हरियाणा में HPS अधिकारियों के तबादले : नारनौल के डीएसपी दिनेश कुमार यादव का पुन्हाना तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
नारनौल | यूथ कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला, 6 जिलाध्यक्ष ‘होल्ड’ पर : महेंद्रगढ़ में सियासी हलचल तेज, स्थिति पर बनी अनिश्चितता
नारनौल | महिला आरक्षण पर विपक्ष का प्रचार भ्रामक : संवैधानिक प्रक्रिया समझना जरूरी : डॉ. अभय यादव
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा1 week agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा3 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 week agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा1 week agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद