ज़िला
Mahendergarh / Narnaul News: डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने ली पेट्रोलियम व उर्वरक वितरकों की बैठक, कालाबाजारी पर सख्त चेतावनी
नारनौल, महेंद्रगढ़ , GZN ब्यूरो
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने सोमवार को स्थानीय सभागार में पेट्रोलियम पदार्थों और उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर संबंधित एजेंसियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला महेंद्रगढ़ में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल और उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी भी नागरिक को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
उपायुक्त ने कहा कि कुछ समय पूर्व कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दुर्भावनापूर्ण तरीके से स्थिति बिगाड़ने का प्रयास किया गया था, जिससे आमजन में भ्रम की स्थिति बनी। हालांकि प्रशासन की सख्ती के बाद अब हालात पूरी तरह सामान्य हैं।
उन्होंने सभी वितरकों और एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्य को पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ संचालित करें। उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान में प्रशासन का मुख्य फोकस होम डिलीवरी व्यवस्था को मजबूत करने पर है, ताकि आमजन को सुविधाएं घर पर ही उपलब्ध हो सकें।
उपायुक्त ने चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति या एजेंसी स्थिति का गलत फायदा उठाते हुए कालाबाजारी में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गलत तरीके से किया गया व्यवसाय कभी सफल नहीं होता और प्रत्येक व्यवसायी को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
डीसी की अपील: अफवाहों से बचें नागरिक
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने आमजन से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें। किसी भी जानकारी की पुष्टि केवल प्रशासन के आधिकारिक माध्यमों से ही करें। उन्होंने एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे प्रशासन और पुलिस के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखें।
महेंद्रगढ़ | रोजगार मेले में उमड़े युवा : 38 अभ्यर्थियों को मौके पर मिली नौकरी | कई बड़ी कंपनियां पहुंचीं
महेंद्रगढ़ | योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन : स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
महेंद्रगढ़ | मनाली-जयपुर टूरिस्ट बस हादसा : डीसी अनुपमा अंजली ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल13 hours agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी5 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता