ज़िला
फरीदाबाद | ऑनलाइन ट्रेडिंग और टेलीग्राम टास्क के नाम पर रुपये 90,430 की साइबर ठगी : ग्वालियर से खाताधारक गिरफ्तार
फरीदाबाद | ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं टेलीग्राम टास्क के नाम पर रुपये 90,430 की साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT फरीदाबाद की टीम ने 24 जून 2026 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान संजय निवासी गांव कितोरा, जिला ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। जिसके खाते में ठगी के रुपये 27,980 आये थे, आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार संजय खाताधारक है, जिसके खाता में ठगी के रुपये 27,980 आये थे। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपित का बैंक खाता गांव के ही एक व्यक्ति ने खुलवाया था और खाते में उसी व्यक्ति का मोबाइल नंबर पंजीकृत था तथा बैंकिंग किट और एटीएम कार्ड भी जानकार के पास ही थे।
बता दें कि 7 अप्रैल को ई-रोज अपार्टमेंट फरीदाबाद निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास एक कॉल आया जिसमें घर बैठे पैसे कमाने बारे बताया गया था फिर उसको एक टेलीग्राम ग्रुप में जोडा गया, जहां पर उसको ऑनलाइन शॉपिंग साइट मिंत्रा से सूट्स की फोटो लेकर टेलीग्राम ग्रुप में भेजने का टास्क दिया गया, जिसके बाद ठगो द्वारा प्रीपेड टेलीग्राम टास्क के जरिए उससे 90,430 रुपये ठग लिये। जिस संबंध में थाना साइबर NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
नूंह। दादी की झूठी मौत का बहाना पड़ा भारी : नूंह के एएसआई को एसपी ने किया निलंबित
फरीदाबाद | फर्जी CBI अधिकारी बनकर रुपये 8.22 लाख की साइबर ठगी : USDT में कन्वर्ट कर विदेश भेजी रकम | साइबर थाना NIT ने एक आरोपी को दबोचा
यमुनानगर | नौकरी का झांसा देकर ठगी : पुलिस ने दो आरोपी दबोचे
-
सतनाली5 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली5 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
सतनाली7 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा4 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री