ज़िला
यमुनानगर | हर सोमवार और वीरवार लगेगा समाधान शिविर : सुबह 10 से 12 बजे तक सुनी जाएंगी आमजन की समस्याएं
यमुनानगर। हरियाणा सरकार की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की पहल को आगे बढ़ाते हुए जिला प्रशासन यमुनानगर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को समाधान शिविर आयोजित करेगा। उपायुक्त प्रीति ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के अनुरूप इन शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निपटारा सुनिश्चित करना है।
उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित जिला सचिवालय के सभागार कक्ष-203 में प्रत्येक सोमवार और वीरवार प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा जिला स्तर के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर भी नियमित रूप से समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को अपने क्षेत्र में ही समस्याओं के समाधान की सुविधा मिल सके।
उपायुक्त प्रीति ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाले प्रत्येक प्रार्थी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाता है और मौके पर ही उसका समाधान करने का भरसक प्रयास किया जाता है। जिन मामलों में दस्तावेजों की जांच अथवा अन्य औपचारिक प्रक्रियाओं की आवश्यकता होती है, उनका भी निर्धारित समय सीमा के भीतर निपटारा सुनिश्चित किया जाता है।
उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करें तथा किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य लोगों को त्वरित, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध कराना है, ताकि नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।
उपायुक्त ने जिले के नागरिकों से अपील की कि यदि उन्हें किसी भी सरकारी विभाग से संबंधित समस्या या शिकायत है तो वे समाधान शिविर में पहुंचकर अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं।
रेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
नूंह | नकली खाद का सबसे बड़ा खेल बेनकाब : डीएपी के नाम पर किसानों से धोखा | दो आरोपी रिमांड पर | मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपी फरार
यमुनानगर | प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने उमड़ी भीड़ : सैकड़ों लोगों ने उठाया 100% ब्याज माफी योजना का लाभ | 30 जून अंतिम तिथि
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
सतनाली7 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर6 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा6 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री
-
नारनौल3 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा5 days agoपलवल | दहेज प्रताड़ना का आरोप : विवाह के बाद रुपये 7 लाख देने का दावा | अब खाने-पीने और वेतन का भी मांगा जा रहा हिसाब
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। दताल के पास देर रात भीषण हादसा : कई बार पलटी कार | 4 युवक सुरक्षित