नारनौल | मानसून से पहले नालों की सफाई को लेकर प्रशासन अलर्ट : डीसी अनुपमा अंजली ने किया शहर का निरीक्षण | 30 जून तक सरकार को भेजी जाएगी रिपोर्ट

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
शहर में सीवरेज व नालों की सफाई का निरीक्षण करतीं डीसी अनुपमा अंजली।
शहर में सीवरेज व नालों की सफाई का निरीक्षण करतीं डीसी अनुपमा अंजली।

नारनौल | मानसून के आगमन से पहले शहर में जलभराव और गंदगी की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। हरियाणा सरकार के निर्देशों के तहत उपायुक्त अनुपमा अंजली ने शनिवार को नारनौल शहर के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर सीवरेज, नालों और नालियों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सफाई कार्य में तेजी लाने और सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्पष्ट निर्देश हैं कि मानसून शुरू होने से पहले सभी शहरी क्षेत्रों में नालों, नालियों और सीवरेज लाइनों की समुचित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो और मौसमी बीमारियों पर भी प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए जिला प्रशासन ने विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। जिले के सभी शहरी क्षेत्रों में अलग-अलग आईएएस और एचसीएस अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में जाकर नालों की सफाई, सीवरेज लाइनों की स्थिति और डिसिल्टिंग (गाद निकालने) के कार्य का निरीक्षण करेंगे।

उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि सभी नोडल अधिकारी 30 जून तक अपनी विस्तृत निरीक्षण रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को सौंपेंगे। इसके बाद सभी रिपोर्टों को संकलित कर राज्य सरकार को भेजा जाएगा, ताकि मानसून से पहले सभी आवश्यक सुधारात्मक कदम समय रहते पूरे किए जा सकें।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी सीवरेज लाइन की सफाई मैनुअल तरीके से नहीं कराई जाएगी। यदि किसी अधिकारी द्वारा ऐसा करवाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सभी शहरों के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी

जिला प्रशासन ने शहरों में जलभराव और गंदगी की समस्या से निपटने के लिए विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी है। अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पवारिया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. निर्मल नागर, एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, एसडीएम महेंद्रगढ़ योगेश सैनी, एसडीएम कनीना डॉ. जितेंद्र सिंह, जिला परिवहन अधिकारी मनोज कुमार, जिला नगर आयुक्त रणबीर सिंह, एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह तथा नगराधीश डॉ. मंगल सैन को शहर के विभिन्न वार्डों, कॉलोनियों और प्रमुख मार्गों में नालों एवं सीवरेज व्यवस्था की निगरानी का दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा उपायुक्त अनुपमा अंजली स्वयं रेनबो गली, मालवीय नगर, एम्प्लॉइज कॉलोनी, शास्त्री नगर और कैलाश नगर क्षेत्र का नियमित निरीक्षण करेंगी। सभी नोडल अधिकारियों को लोक निर्माण विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीमों के साथ समन्वय स्थापित कर 30 जून तक सभी कमियों को दूर करते हुए अपनी अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | साइबर अपराधियों पर शिकंजा : अभेद्य ऐप और डबल OTP प्रणाली से मिलेगा 24×7 सुरक्षा कवच

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। बढ़ते साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश योजनाओं, विदेश से आने वाली रंगदारी और धमकी भरी कॉलों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए हरियाणा पुलिस ने नागरिकों की सुरक्षा हेतु दो महत्वपूर्ण पहल शुरू की हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक ने बताया कि जिले में 'अ...
Continue Reading

नारनौल। मानव धर्म से अलग होने के कारण ही आज घर-घर में बीमारी : लड़ाई-झगड़ा एवं इर्ष्या-द्वेश बढ़ता चला जा रहा है-बाबा उमाकान्त जी महाराज

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल। बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के अध्यात्मिक उत्तराधिकारी परम सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज ने नारनौल की नई अनाज मंडी परिसर में सत्संग करते हुए कहा कि इन्सान पापी पेट के लिए अपराध करने लग गया। वह धर्म कर्म को बेच दे रहा है तो इस समय पर मनुष्य की हाल...
Continue Reading

नारनौल। पुलिस-पब्लिक कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक : एसपी दीपक ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा की | यातायात, नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर सख्ती के निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दीपक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय नारनौल में पुलिस-पब्लिक कॉर्डिनेशन कमेटी एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। ...
Continue Reading
Advertisement

Trending