ज़िला
नूंह | मुख्यमंत्री उड़नदस्ता का ताबड़तोड़ छापा : हॉट मिक्स प्लांटों में करोड़ों के खेल का शक | बिना बिल हजारों टन रोड़ी-डस्ट बरामद
नूंह | जिले के गांव घासेड़ा के पास संचालित दो हॉट मिक्स (रोड़ी मिक्सर) प्लांटों पर बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी की टीम ने अचानक छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। डीएसपी शाकिर हुसैन के नेतृत्व में हुई इस संयुक्त कार्रवाई में प्रदूषण, खनन, बिजली, डीटीपी और सेल टैक्स विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। जांच के दौरान एक प्लांट में नियमों की खुली धज्जियां उड़ती मिलीं, जबकि दोनों प्लांटों पर बिना बिल और दस्तावेजों के हजारों मीट्रिक टन रोड़ी-डस्ट मिलने से बड़े खेल की आशंका गहरा गई है।
जांच के दौरान चरखी इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड हॉट मिक्स प्लांट में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। मौके पर न तो फर्म का नाम और पंजीकरण बोर्ड लगा मिला और न ही स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध कराया गया। तैयार माल की बिक्री का कोई बिल या रिकॉर्ड भी नहीं मिला, जिससे उत्पादन और निकासी पर सवाल खड़े हो गए।

टीम को प्लांट पर करीब 30 टन बिटुमिन तथा 2507 मीट्रिक टन रोड़ी और डस्ट मिली, लेकिन इनका कोई बिल या रसीद प्रस्तुत नहीं की जा सकी। इतना ही नहीं, जांच में सामने आया कि फर्म का पंजीकरण चरखी दादरी में है, जबकि नूंह में उसका कोई पंजीकरण नहीं मिला। प्रदूषण विभाग की आवश्यक अनुमति (सीटीई और सीटीओ) भी उपलब्ध नहीं थी और बिजली विभाग का वैध कनेक्शन भी मौके पर नहीं मिला। इसके बाद संबंधित विभागों ने नोटिस जारी कर कानूनी कार्रवाई शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वहीं हिमालयन इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड हॉट मिक्स प्लांट में प्रदूषण, डीटीपी और बिजली विभाग से जुड़ी कोई बड़ी अनियमितता नहीं मिली, लेकिन यहां भी 4244 मीट्रिक टन रोड़ी और डस्ट बिना बिल और रसीद के मिलने पर अधिकारियों ने रिकॉर्ड तलब कर लिया है। सेल टैक्स और खनन विभाग ने नोटिस जारी कर पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की इस कार्रवाई के बाद जिले में अवैध तरीके से संचालित औद्योगिक इकाइयों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में यदि कर चोरी, अवैध खनन सामग्री या अन्य नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रेवाड़ी | डॉक्टर्स डे पर वृक्षारोपण : गोल्डन लाइंस A3 की समाजसेवी बहनों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश | पौधों की देखभाल का लिया संकल्प
नई दिल्ली । इस्तीफे के बाद पहली मुलाकात : सांसद कुमारी सैलजा से मिले पुनीत बुलान | महेंद्रगढ़ के जनहित और संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
रेवाड़ी | बरसात से पहले प्रशासन अलर्ट : डीसी अभिषेक मीणा ने नालों का किया निरीक्षण | जलभराव रोकने के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
-
नारनौल7 hours agoनारनौल। डीडीपीओ प्रमोद कुमार की बहाली की मांग को लेकर 2000 से अधिक भाजपा समर्थकों का विशाल प्रदर्शन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा ज्ञापन
-
निजामपुर3 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
हरियाणा4 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
निजामपुर1 day agoनिजामपुर | भव्य समारोह में सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी को दी भावभीनी विदाई : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सराहा सेवाकाल
-
निजामपुर5 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
सतनाली6 days agoसतनाली | सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन : विशाल भंडारा और जागरण में उमड़ी आस्था
-
नारनौल1 hour agoमहेंद्रगढ़ | प्रतिबंध के बावजूद बजरी परिवहन पर सवाल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में दिनदहाड़े दौड़ते ओवरलोड ट्रक | जवाबदेही के घेरे में निगरानी तंत्र
-
हरियाणा5 days agoरेवाड़ी | पुलिस ने सुलझाई एक अज्ञात व्यक्ति के ब्लाइंड मर्डर की गुत्त्थी : दो आरोपी गिरफ्तार