ज़िला
नूंह। भोपावली में पंचपीर समाधि तोड़े जाने के आरोप से तनाव : ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग | पुलिस बल तैनात
नूंह। जिले के भोपावली गांव में एक पुराने धार्मिक स्थल को जेसीबी से तोड़े जाने के आरोप के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही भोपावली, बझेड़ा, देवला नंगली सहित आसपास के कई गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि अलावलपुर के पूर्व पंचायत समिति चेयरमैन अहमद ने यह कहते हुए कि पंचपीर की समाधि उनकी खरीदी हुई कृषि भूमि में स्थित है, पहले वहां जाने का रास्ता बंद कराया। इसके बाद जेसीबी मशीन से धार्मिक स्थल को गिरा दिया गया।

भोपावली गांव में पंचपीर समाधि विवाद के बाद घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण और पुलिस बल।
स्थानीय लोगों के अनुसार पंचपीर की समाधि वर्षों से लोगों की आस्था का केंद्र रही है, जहां हर वर्ष दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर कमेटी के चेयरमैन अमरनाथ ने बताया कि यह धार्मिक स्थल बझेड़ा गांव के स्वामी बाबा और अखेराज बाबा मंदिर तथा भोपावली के बाबा बिलंदी बादशाह मंदिर से जुड़ी धार्मिक परंपरा का हिस्सा है।

अमरनाथ ने आरोप लगाया कि पहले लोहे की रॉड से समाधि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया और बाद में जेसीबी से उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने प्रशासन से पंचपीर समाधि के पुनर्निर्माण और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि यदि जल्द उचित कदम नहीं उठाए गए तो श्रद्धालु पुलिस अधीक्षक (एसपी) और उपायुक्त (डीसी) से मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे।
घटना की सूचना मिलते ही जयसिंहपुर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार तब तक कथित आरोपी और जेसीबी मशीन वहां से जा चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।

जयसिंहपुर पुलिस चौकी प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फरीदाबाद | मादक पदार्थ 109.808 किलोग्राम गांजा को किया नष्ट : ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में किया गया आग के हवाले
फतेहाबाद | सड़क हादसा देख BJP प्रदेशाध्यक्ष ने रुकवाया काफिला : घायल युवक को पहुंचाकर बचाई मानवता की मिसाल
रेवाड़ी | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बावल दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम : 13 नाके, बम स्क्वाड व सिविल पुलिस रहेगी तैनात
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा3 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
निजामपुर7 days agoनिजामपुर | खंड कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजकुमार बिगोपुर का स्वागत : कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | 24 गांवों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज : 25 जून तक गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
सतनाली4 days agoसतनाली | सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन : विशाल भंडारा और जागरण में उमड़ी आस्था