सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का उद्घाटन : खेलों को नई दिशा, 2047 तक विकसित भारत का संकल्प—अनुराग ठाकुर

रिपोर्टर:
|
सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का उद्घाटन करते अनुराग सिंह ठाकुर व कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार
सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का उद्घाटन करते अनुराग सिंह ठाकुर व कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार

महेंद्रगढ़ स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में 400 मीटर, 8 लेन वाले अत्याधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का लोकार्पण ‘खेलो इंडिया योजना’ के अंतर्गत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर तथा कुलपति प्रो. (डॉ.) टंकेशवर कुमार ने ट्रैक का उद्घाटन किया। यह ट्रैक केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा 10.65 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।

युद्धों में जय और खेलों में विजय से है हरियाणा की पहचान : अनुराग ठाकुर

उद्घाटन के उपरांत वंदे मातरम् सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि हरियाणा की पहचान युद्धों में जय और खेलों में विजय से रही है और यह ट्रैक खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता के लिए मेहनत अनिवार्य है और जब तक पसीना नहीं बहाओगे, तब तक जीत संभव नहीं है। उन्होंने नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि ड्रग्स युवाओं और समाज के लिए गंभीर खतरा है, इसलिए युवाओं को अनुशासन और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

महेंद्रगढ़ में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का उदघाटन करते सांसद अनुराग ठाकुर।

कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद अनुराग ठाकुर।

उन्होंने कहा कि आज देश में स्टार्टअप, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित हो रहे हैं। केवल डिग्री प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि जीवनभर सीखते रहना और तकनीक को अपनाना भी जरूरी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि देश के युवा दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें तो 2047 से पहले भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना अवश्य साकार होगा। साथ ही उन्होंने सैनिकों के योगदान को नमन करते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

महेंद्रगढ़ में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का उदघाटन करते सांसद अनुराग ठाकुर।

महेंद्रगढ़ में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का उदघाटन करते सांसद अनुराग ठाकुर।

विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि : टंकेश्वर कुमार

इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) टंकेशवर कुमार ने कहा कि यह ट्रैक विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इससे खेल गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय जहां शोध और नवाचार के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है, वहीं खेलों के माध्यम से स्वस्थ और सक्षम युवाओं का निर्माण कर राष्ट्र को सशक्त बनाने की दिशा में भी कार्य कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय श्रेष्ठ खिलाड़ियों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

महेंद्रगढ़ में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का उदघाटन करते सांसद अनुराग ठाकुर।

महेंद्रगढ़ में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का उदघाटन करते सांसद अनुराग ठाकुर।

कार्यक्रम के दौरान एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया तथा मुख्य अतिथि ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना और एनसीसी के कैडेट्स से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा, कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार, खेल निदेशक डॉ. संदीप दुल सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चंडीगढ़ | 661 करोड़ घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन : 3 IAS और 1 IFS अधिकारी के ठिकानों पर रेड, बैंक खातों और संपत्तियों की जांच तेज

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
661 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच के तहत कार्रवाई करती CBI टीम
661 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच के तहत कार्रवाई करती CBI टीम
हरियाणा | कथित 661 करोड़ रुपये के सरकारी फंड घोटाले को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन IAS और एक IFS अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी की है। रविवार देर रात चंडीगढ़, पंचकूला, दिल्ली-एनसीआर और नोएडा समेत छह स्थानों पर एक साथ...
Continue Reading

फतेहाबाद | चालान काटने पर किसानों ने लगाया जाम : ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई का विरोध | सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की लाइन

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद के रतिया में ट्रैक्टर चालान के विरोध में सड़क जाम करते किसान
फतेहाबाद के रतिया में ट्रैक्टर चालान के विरोध में सड़क जाम करते किसान
फतेहाबाद | रतिया शहर में रविवार को ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान काटने के विरोध में सड़क पर जाम लगाया गया। फतेहाबाद रोड पर ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्रैक्टर ड्राइवर का चालान कर दिया, जिससे बवाल मच गया। इसके विरोध में किसानों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी...
Continue Reading

निजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर। खेती को घाटे का सौदा मानने वालों के लिए गांव धानोता के प्रगतिशील किसान रोशन लाल खटाना एक जीवंत उदाहरण बनकर सामने आए हैं। जहां अधिकांश किसान आज भी परंपरागत खेती के सहारे सीमित आय में जीवनयापन कर रहे हैं, वहीं रोशन लाल खटाना ने खेती को आधुनिक...
Continue Reading
Advertisement

Trending