ज़िला
किन्नरों के दो गुटों में टकराव : वसूली को लेकर झड़प, सामाजिक संगठनों ने कार्रवाई की उठाई मांग
महेंद्रगढ़ शहर में किन्नरों के दो गुटों के बीच बढ़ते विवाद और जबरन वसूली की शिकायतों को लेकर अब सामाजिक संगठन भी सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को भगवान परशुराम चौक (आजाद चौक) पर दोनों गुटों के बीच टकराव की घटना के बाद मामला और गंभीर हो गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों गुटों के बीच विवाद क्षेत्र में वसूली के अधिकार को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि दादरी क्षेत्र से आया एक नया गुट महेंद्रगढ़ में सक्रिय हो गया है और इलाके में अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रहा है, जबकि स्थानीय गुट इसका विरोध कर रहा है। इस टकराव के दौरान गाड़ियों की टक्कर तक मार दी गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
शहर के व्यापार मंडल और स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कुछ किन्नर समूह अब लोगों से जबरदस्ती पैसे वसूल रहे हैं। पहले जहां किन्नर मांगलिक अवसरों पर आशीर्वाद देकर स्वेच्छा से मिलने वाली भेंट से जीवनयापन करते थे, वहीं अब स्थिति बदलती नजर आ रही है, जिससे आमजन में असंतोष बढ़ रहा है।
इस मामले को लेकर व्यापार मंडल महेंद्रगढ़, ब्राह्मण सभा, अग्रवाल सभा, सैनी सभा, यादव सभा और पंजाबी सभा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से थाना प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में दादरी से आए गुट की गतिविधियों पर रोक लगाने और जबरन वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
संगठनों ने प्रशासन से शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को राहत दिलाने की अपील की है। साथ ही नागरिकों से भी कहा गया है कि यदि कोई जबरदस्ती पैसे मांगता है तो उसका विरोध करें और जरूरतमंदों की सहायता करें।
नूंह |11 हजार वोल्ट का करंट बना काल! : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसा युवक
नूंह | तेज हवाओं संग झमाझम बारिश: बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले
नारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल7 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल5 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। नव चयनित आईएएस नीतीश कुमार यादव का छोटी काशी धाम कमानिया में भव्य स्वागत : मंदिर कमेटी ने किया सम्मानित