महेंद्रगढ़ | बारिश में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की छत का प्लास्टर गिरा : दुकानदार बाल-बाल बचे | व्यापारियों ने उठाई तत्काल मरम्मत की मांग

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़

महेंद्रगढ़। शहर के अग्रसेन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में गुरुवार सुबह हुई तेज बारिश के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कॉम्प्लेक्स की एक दुकान की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर पड़ा। घटना के समय दुकान में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद व्यापारियों में भारी रोष देखने को मिला। उन्होंने नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कॉम्प्लेक्स की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की।

महेंद्रगढ़ के एसडीएम योगेश सैनी

महेंद्रगढ़ के एसडीएम योगेश सैनी

व्यापारियों ने बताया कि अग्रसेन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में कुल 40 दुकानें हैं और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसके बरामदे से होकर गुजरते हैं। कॉम्प्लेक्स की छत कई स्थानों से जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह प्लास्टर झड़ चुका है और लोहे के सरिए तक दिखाई देने लगे हैं। उनका कहना है कि पहले भी कई बार छत का प्लास्टर गिर चुका है और हर बार लोग बाल-बाल बचते रहे हैं, लेकिन नगर पालिका की ओर से आज तक स्थायी मरम्मत नहीं कराई गई।

दुकानदारों का कहना है कि इस समस्या को लेकर वे कई बार नगर पालिका प्रशासन, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व विधायक राव दान सिंह तथा विधायक कंवर सिंह यादव को भी शिकायत दे चुके हैं। सभी जनप्रतिनिधियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका दुकानों से हर महीने नियमित किराया वसूलती है और प्रत्येक पांच वर्ष में 25 प्रतिशत किराया भी बढ़ाया जाता है, लेकिन भवन की मरम्मत और सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन तथा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स प्रधान रामचंद्र तायल ने बताया कि वर्ष 1992 में बने इस कॉम्प्लेक्स की पिछले लगभग 30 वर्षों से कोई बड़ी मरम्मत नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि 22 मई को एमसी ग्रुप और नगर पालिका अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर बरसात के दौरान छत गिरने के खतरे से अवगत कराया गया था, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत करवा दी जाती तो यह हादसा टल सकता था।

स्थानीय दुकानदार मनोज और मुकेश कुमार ने बताया कि कॉम्प्लेक्स के कई हिस्सों से पहले भी प्लास्टर गिर चुका है। इसके बावजूद व्यापारी अपनी जान जोखिम में डालकर दुकानें चलाने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि नियमित किराया जमा करने के बावजूद उन्हें सुरक्षित कार्यस्थल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। व्यापारियों के अनुसार नगर पालिका के एमई ने आश्वासन दिया है कि दो से तीन दिनों में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर अगले दस दिनों के भीतर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि यह आश्वासन कब तक धरातल पर उतरता है।

इस मामले में महेंद्रगढ़ के एसडीएम योगेश सैनी ने बताया कि लगातार बारिश के बीच शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की छत का प्लास्टर गिरने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले उन्होंने स्वयं कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया था और भवन की स्थिति जर्जर पाई गई थी। नगर पालिका सचिव को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही एस्टीमेट तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके साथ ही बारिश के कारण शहर में जर्जर हो चुके अन्य भवनों और स्थानों की भी जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | प्रतिबंध के बावजूद बजरी परिवहन पर सवाल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में दिनदहाड़े दौड़ते ओवरलोड ट्रक | जवाबदेही के घेरे में निगरानी तंत्र

हरविन्द्र यादव
|
महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में बजरी के खनन और परिवहन को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल के दौरान नांगल चौधरी और निजामपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले कई ट्रकों में बजरी ले जाते वाहन दिखाई दिए। इनमें...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | SIR अभियान तेज़ : 14 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य | पार्षदों ने 10-15 दिन समय बढ़ाने की उठाई मांग

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ | विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूचियों को त्रुटिहीन और अद्यतन बनाने के लिए चलाया जा रहा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान तेज़ गति से जारी है। निर्वाचन विभाग का दावा है कि 14 जुलाई तक सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी। वहीं, जमीनी ...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | सैनी सभा में धूमधाम से मनी कबीर जयंती : संत कबीर के विचार अपनाने का आह्वान

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ | भारत विकास परिषद महेंद्रगढ़, सैनी क्षत्रिय सभा और बाल चरित्र निर्माण सभा के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को संत कबीर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सैनी स्कूल, मोहल्ला सैनीपुरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोतीलाल गु...
Continue Reading
Advertisement

Trending