अटेली। मानसून की पहली बारिश : किसानों के चेहरे खिले | जलभराव ने नगर व्यवस्था की खोली पोल

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली

अटेली। क्षेत्र हुईं मानसून की पहली बरसात ने गर्मी से राहत दिलाई वहीं फ़सल के लिए भी लाभदायक साबित हुई। किसानों के चेहरों पर रौनक दिखाई दी दुसरी ओर स्थानीय कस्बे में पानी की निकासी सुचारू रूप से नहीं होने के जगह जगह जलभराव की समस्या हुई।

कस्बे के नए बस स्टैंड से लेकर पुराने बस स्टैंड, रेलवे अंडर पास, ताजपुर रोड, पशु अस्पताल के आस पास जलभराव इतना था कि पैदल चलना तो दूर की बात वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा था। जानकारी के अनुसार पिछले तीन दिनों से जहां उमस भरी गर्मी से आम नागरिक परेशान थे वहीं वीरवार सुबह 3 बजे बूंदाबांदी से बरसात शुरू हुई जो कभी तेज़ तो कभी हल्के के रूप में साढ़े 10 बजे तक लगातार जारी रहीं।

किसान सुरेश कुमार, रामनारायण, बलवीर सिंह, दयाराम, सुबेसिंह, प्रहलाद सिंह, नरेंद्र कुमार, अजीत सिंह आदि ने बताया कि बरसात न होने के कारण उमस भरी गर्मी से परेशान तो वहीं दूसरी ओर फ़सल के बरसात ज़रुरी थी। किसान पिछले एक पखवाड़े पहले फ़सल की बिजाई कर चुके थे लेकिन बरसात के अभाव नुकसान होने का भय सता रहा था अब मौसम में बदलाव आया जिससे फ़सल को लाभदायक साबित हुई।

कस्बे के जागरूक नागरिकों ने बताया कि कस्बे के नाले गन्दगी से अटे पड़े हैं जिसके कारण पानी निकासी नहीं रही, मुख्य मार्गों पर जलभराव होने के कारण नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ी। नागरिकों ने नपा प्रशासन से पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध करने की मांग कि है ताकि नागरिकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली। जिला युवा संसद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन : द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान | डाइट टीम ने बांटे प्रमाण पत्र

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली । जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26 में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के विद्यार्थियों को मंगलवार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डाइट महेंद्रगढ़ की टीम ने विद्यालय पहुंचकर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित क...
Continue Reading

अटेली | राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर एसएमओ डाक्टर धर्मेंद्र सागवान सम्मानित : सेवा समर्पण को मिला सम्मान

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली | मरीजों की सेवा को अपना धर्म मानकर लगातार समर्पित भाव से कार्य कर रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अटेली के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डाक्टर. धर्मेंद्र सागवान को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। भ...
Continue Reading

अटेली | नशा मुक्ति जागरूकता अभियान : महेंद्रगढ़ पुलिस ने युवाओं को किया जागरूक | नशा तस्करी की सूचना पुलिस को देने की अपील

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अटेली। महेंद्रगढ़ पुलिस की ओर से नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से बुधवार को अटेली मंडी में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं सहित स्थानीय नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहकर स्...
Continue Reading
Advertisement

Trending