फतेहाबाद | पुलिस की कैफे पर रेड : 8 महिला और छात्राएं मिलीं | 3 युवक भी मिले | टीम 3 घंटे की निरीक्षण

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा

फतेहाबाद | शहर के 4 मरला कॉलोनी स्थित रोज कैफे में शुक्रवार को पुलिस ने रेड की। इस दौरान डीएसपी संजय कुमार, महिला थाना प्रभारी मंजू सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्होंने करीब तीन घंटे तक कैफे पर निरीक्षण किया। टीम को चार छात्राएं और चार शादीशुदा महिलाएं कैफे में मिलीं। इस दौरान 3 युवक भी थे। इन छात्राओं के पास बैग भी थे, जिनमें किताबें मिलीं।

जांच के बाद पुलिस उन्हें अपने साथ महिला थाना ले गई। हालांकि, पुलिस अधिकारी इस मामले के बारे में ज्यादा बताने से बचते रहे। अब महिला थाने में इन सभी के परिजनों को बुलाया गया है।

जानकारी के अनुसार, इस कैफे के बारे में पुलिस को कोई शिकायत मिली थी। इसके बाद डीएसपी संजय कुमार के नेतृत्व में टीम भेजी गई। तीन घंटे के निरीक्षण के बाद चार छात्राओं को एक गाड़ी, चार महिलाओं को दूसरी गाड़ी में पुलिस लेकर गई। इसके बाद युवक को बाइक पर बिठाकर पुलिसकर्मी ले गए। बाद में पुलिस खुद ही कैफे को बंद करके चली गई।

पुलिस ने इन महिलाओं और छात्राओं के मोबाइल से ही इनके परिजनों को फोन करवाया। इसके बाद परिजनों को महिला थाना पहुंचने के लिए कहा गया। पुलिस अब परिजनों से इनकी वेरिफिकेशन करवाएगी। साथ ही इन महिलाओं के मोबाइल की डिटेल भी निकलवाई जाएगी। महिला थाना प्रभारी मंजू सिंह ने बताया कि कैफे पर जांच की गई है। इस मामले की जांच अभी चल रही है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | पौधारोपण के साथ मना कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव का जन्मदिन : जिला प्रमुख मनोज यादव समेत जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

आदर्श शर्मा
|
रेवाड़ी में कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव के जन्मदिन पर पौधारोपण करते जिला प्रमुख मनोज यादव और अन्य जनप्रतिनिधि।
रेवाड़ी में कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव के जन्मदिन पर पौधारोपण करते जिला प्रमुख मनोज यादव और अन्य जनप्रतिनिधि।
रेवाड़ी | हरियाणा सरकार की कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव के जन्मदिवस के अवसर पर जिला प्रमुख मनोज यादव एवं जिला परिषद रेवाड़ी के सदस्यों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम ...
Continue Reading

यमुनानगर। पेट्रोल पंप से ट्रक चोरी : दो आरोपी गिरफ्तार | एक पुलिस रिमांड पर

राजीव मेहता
|
छछरौली ट्रक चोरी मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
छछरौली ट्रक चोरी मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने छछरौली स्थित पेट्रोल पंप से ट्रक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां एक आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जबकि दूसरे आरोपी को ...
Continue Reading

यमुनानगर। हाईवे पर साधु बनकर स्नैचिंग : दो और आरोपी गिरफ्तार | पानी मांगने के बहाने बनाते थे शिकार

राजीव मेहता
|
हाईवे पर साधु का भेष बनाकर स्नैचिंग करने वाले गिरोह के गिरफ्तार आरोपी पुलिस के साथ।
हाईवे पर साधु का भेष बनाकर स्नैचिंग करने वाले गिरोह के गिरफ्तार आरोपी पुलिस के साथ।
यमुनानगर। हाईवे पर साधु का भेष धारण कर पानी मांगने के बहाने राहगीरों से स्नैचिंग करने वाले गिरोह के दो और आरोपियों को स्पेशल स्टाफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले इस...
Continue Reading
Advertisement

Trending