फतेहाबाद | पहली बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल : सड़क पर धंसे ट्राले | सीमेंट से भरा ट्राला पलटा | सिरसा-चंडीगढ़ रोड पर जाम

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
भूना में पलट्रा सीमेंट से भरा ट्राला।
भूना में पलट्रा सीमेंट से भरा ट्राला।

फतेहाबाद | जिले में बारिश और बादलवाही ने गर्मी से कुछ राहत प्रदान की है। मगर भूना शहर में मानसून की पहली बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। शहर में पाइप लाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई और उसके बाद सड़क की ठीक तरीके से मरम्मत नहीं होने के कारण गुरुवार को कई वाहन कीचड़ और धंसी हुई मिट्टी में फंस गए।

कई ट्राले सड़क पर धंस गए, जबकि सीमेंट से भरा एक ट्राला पलट गया। ट्राला ड्राइवर को मामूली चोटें आई है। इसके चलते सिरसा-चंडीगढ़ मेन रोड पर जाम जैसे हालात बन गए। बाद में क्रेन मंगवा कर पलटे ट्राले को उठाया गया। जिससे रास्ता खुल पाया। वहीं, मेन रोड पर पानी भी भर गया है।

जानकारी के अनुसार, शहर में पाइपलाइन डालने के लिए सड़क को कई स्थानों पर खोदा गया था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क को अस्थायी रूप से मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। मानसून की पहली बारिश होते ही सड़क की मिट्टी धंस गई और रास्ता दलदल में तब्दील हो गया। भारी वाहनों के गुजरते ही सड़क बैठने लगी, जिससे एक-एक कर कई ट्राले उसमें फंस गए।

भूना में मेन रोड पर पलटे ट्राले को क्रेन से उठाने में जुटा ड्राइवर।

भूना में मेन रोड पर पलटे ट्राले को क्रेन से उठाने में जुटा ड्राइवर।

नगरपालिका भूना के वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी ने कहा कि डीसी डॉ.विवेक भारती ने 15 जून तक का समय दिया था। मगर अधिकारियों की लापरवाही है। अधिकारियों से काम पूरा नहीं हुआ। न नगरपालिका और न ही पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने गंभीरता दिखाई। शहर को बचाने वाली पाइप लाइन तो अभी तक डाली ही नहीं है।

बागड़ी ने आरोप लगाया कि अधिकारी डीसी को भी गुमराह कर रहे हैं। पब्लिक हेल्थ का सारा सिस्टम फेल है। पाइप लाइन इस समय की बजाय पहले ही डालनी चाहिए थी। नगरपालिका के तो सारे अधिकारी सस्पेंड किए जाने चाहिए।

बागड़ी ने कहा कि डीसी डॉ.विवेक भारती लगातार भूना के दौरे कर रहे हैं। एक दिन पहले ही डीसी भूना पहुंचे थे। उनसे पहले एडीसी अनुराग ढालिया भी आए थे। मगर लोकल अधिकारी उनको मिसगाइड कर रहे हैं। अधिकारियों को पता है कि दो बार भूना में भारी जलभराव हो चुका है। मगर समय रहते कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यमुनानगर | एचटेट-2025 को लेकर डीसी प्रीति के सख्त निर्देश : 14,875 अभ्यर्थियों के लिए 25 परीक्षा केंद्र | विशेष बस सेवा भी उपलब्ध

राजीव मेहता
|
यमुनानगर | उपायुक्त प्रीति ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी केन्द्र अधीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा के समय से पहले परीक्षा केन्द्र को न छोड़े। ...
Continue Reading

फरीदाबाद | वांछित आरोपी का तांडव : युवक को स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश | 17 सेकेंड का खौफनाक वीडियो वायरल

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद | उस समय सनसनी फैल गई जब एक वांछित आरोपी ने कथित तौर पर एक युवक को अपनी काली स्कॉर्पियो से कुचलने का प्रयास किया। पूरी घटना का 17 सेकेंड का वीडियो मौके पर मौजूद एक व्यक्ति के मोबाइल कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...
Continue Reading

रेवाड़ी | डॉक्टर्स डे पर वृक्षारोपण : गोल्डन लाइंस A3 की समाजसेवी बहनों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश | पौधों की देखभाल का लिया संकल्प

आदर्श शर्मा
|
रेवाड़ी में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर वृक्षारोपण करती गोल्डन लाइंस A3 की समाजसेवी महिलाएं।
रेवाड़ी में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर वृक्षारोपण करती गोल्डन लाइंस A3 की समाजसेवी महिलाएं।
रेवाड़ी | डॉक्टर्स डे के अवसर पर गोल्डन लाइंस A3 की समाजसेवी बहनों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए और सभी ने उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर उपस्...
Continue Reading
Advertisement

Trending