अटेली | हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार : युवक के अपहरण के बाद मारपीट का मामला | 21 मुकदमे पहले से दर्ज

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| अटेली

अटेली। थाना अटेली पुलिस ने युवक का अपहरण कर सुनसान स्थान पर ले जाकर बेरहमी से मारपीट करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया, जहां पूछताछ के दौरान वारदात में प्रयुक्त लोहे की नलकी भी बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ पहले से 21 आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार इस मामले में अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव मोहम्मदपुर निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। उसे 3 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ में वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की नलकी बरामद की गई।

जांच में सामने आया कि घटना की वजह आपसी कहासुनी और पुरानी रंजिश थी। पुलिस के अनुसार 17 मई की रात गांव मोहम्मदपुर निवासी निलेश अपने दोस्तों के साथ खेत के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान एक गाड़ी में आए कुछ युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई। इसके बाद सभी अपने-अपने घर लौट गए।

शिकायत के अनुसार उसी रात आरोपियों ने निलेश को दोबारा घर के बाहर बुलाया। जब वह अपने दोस्त कृष्ण के साथ वहां पहुंचा तो आरोपियों ने कार से टक्कर मारने का प्रयास किया और फिर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद निलेश का कथित रूप से अपहरण कर उसे गाड़ी में डालकर सुनसान स्थान पर ले जाया गया, जहां पाइप और लाठियों से उसकी पिटाई की गई। आरोपित घायल युवक को गांव के श्मशान घाट के पास छोड़कर फरार हो गए।

घायल के बयान के आधार पर थाना अटेली में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है और आवश्यकतानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली। पंचकूला फिजिकल टेस्ट में युवक की मौत : ग्रामीणों ने सरकार से की मुआवजे और जांच की मांग

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली। हरियाणा पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट के दौरान पंचकूला में दौड़ते समय 27 वर्षीय युवक कपिल की हृदय गति रुकने से हुई मौत ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी है। सैदपुर निवासी कपिल की असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घट...
Continue Reading

अटेली। बिहाली के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में चोरी : ताले तोड़कर हजारों का सामान ले गए चोर

जितेंद्र सोलंकी
|
बिहाली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चोरी के बाद टूटे ताले और क्षतिग्रस्त सामान।
बिहाली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चोरी के बाद टूटे ताले और क्षतिग्रस्त सामान।
अटेली। गांव बिहाली स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में अज्ञात चोरों ने बंद कमरों के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। इस संबंध में स्कूल के हेड टीचर दीपक कुमार ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि शुक्रवार को दोप...
Continue Reading

अटेली | कपिल की मौत को कांग्रेस नेता ने बताया सिस्टम की लापरवाही : महेंद्र सिंह राता ने भर्ती प्रक्रिया पर उठाए सवाल

जितेंद्र सोलंकी
|
कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह राता।
कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह राता।
अटेली। गांव सैदपुर निवासी कपिल की मौत का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह राता ने इस घटना को सामान्य मौत मानने से इनकार करते हुए इसे व्यवस्था की गंभीर लापरवाही का परिणाम बताया है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया...
Continue Reading
Advertisement

Trending