अम्बेडकर जयंती को लेकर अटेली में रणनीति बैठक : हथीन में बसपा का होगा बड़ा शक्ति प्रदर्शन

जितेंद्र सोलंकी
|

दक्षिण हरियाणा में अम्बेडकर जयंती को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को जिला पलवल के हथीन में होने वाले जोन स्तरीय कार्यक्रम को लेकर अटेली में एक अहम बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद कटारिया ने की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और हर कार्यकर्ता को विशेष ड्यूटी दी गई है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं। बैठक में जानकारी दी गई कि इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य प्रभारी डॉ. मेघराज और हरियाणा प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह जाजोरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

बैठक के दौरान डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों और उनके योगदान पर भी चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के उनके सिद्धांत आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और इन्हें जन-जन तक पहुंचाना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।

साथ ही पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि हथीन में होने वाला यह आयोजन बड़े स्तर पर सफल हो सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | पिज्जा कैफे पर पुलिस की औचक छापेमारी, केबिन-पर्दे हटवाए : संचालकों को सख्त हिदायत

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न पिज्जा कैफे पर औचक छापेमारी की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक के कड़े दिशा-निर्देशों पर उप-पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ क...
Continue Reading

नारनौल | जनगणना राष्ट्र निर्माण की नींव : डीसी अनुपमा अंजली ने प्रगणकों को किया प्रेरित | सटीक आंकड़ों पर टिकी योजनाओं की सफलता | स्व-गणना पोर्टल पर भागीदारी की अपील

रामचन्द्र सैनी
|
फोटो-पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को प्रोत्साहित करती डीसी अनुपमा अंजली।
फोटो-पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को प्रोत्साहित करती डीसी अनुपमा अंजली।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्थानीय पीजी कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान सुपरवाइजरों और प्रगणकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना मात्र एक प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने सभी कर्मच...
Continue Reading

नारनौल | मध्यस्थता से मिलेगा सस्ता व त्वरित न्याय : सीजेएम ने एडीआर सेंटर में ली बैठक | मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान को देने पर जोर

हरीसिंह
|
फोटो-बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
फोटो-बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने एडीआर सेंटर में मध्यस्थों, पैनल अधिवक्ताओं और कानूनी स्वयंसेवकों की बैठक लेकर ‘मेडिएशन फॉर द नेशन’ अभियान को गति देने के निर्देश दिए। सीजेएम नीलम कुमारी ने कहा कि मध्यस्थत...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: