ज़िला
फतेहाबाद में खरीद पर सख्ती : डीसी ने 9 बजे तक मंडी पहुंचने के दिए आदेश | जाम और लिफ्टिंग में लापरवाही पर चेतावनी
फतेहाबाद में फसल खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों को आ रही दिक्कतों को देखते हुए डीसी डॉ. विवेक भारती ने सख्ती दिखाई है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह 9 बजे तक मंडियों और खरीद केंद्रों पर अनिवार्य रूप से पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
फतेहाबाद जिले में फसल खरीद को लेकर किसानों की शिकायतों के बीच जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने खरीद प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे रोजाना सुबह 9 बजे तक अपनी-अपनी अलॉट की गई मंडियों और खरीद केंद्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और निर्धारित नियमों के तहत किसानों की फसल की खरीद सुनिश्चित करें।
लघु सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान डीसी ने स्पष्ट किया कि केवल खरीद ही नहीं, बल्कि फसल की समय पर लिफ्टिंग भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी मंडी में फसल का ढेर लगने या जाम जैसी स्थिति नहीं बननी चाहिए। सभी एजेंसियों को निर्देश दिए गए कि उठान कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और व्यवस्थाएं पूरी तरह सुचारू रखी जाएं।
डीसी ने मंडियों के लिए नियुक्त प्रशासनिक नोडल अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से मंडियों का निरीक्षण करें और व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहें। उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार अतिरिक्त अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई जाए, ताकि खरीद प्रक्रिया पर निरंतर नजर रखी जा सके और किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
इसके साथ ही डीसी ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि फसल उठान के लिए लगाई गई गाड़ियां सरकार के निर्धारित मानकों के अनुरूप हों और फसल को सुरक्षित तरीके से निर्धारित भंडारण स्थलों तक पहुंचाया जाए। प्रशासन ने साफ किया है कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
नूंह |11 हजार वोल्ट का करंट बना काल! : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसा युवक
नूंह | तेज हवाओं संग झमाझम बारिश: बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले
नारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल1 day agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण