फतेहाबाद | सुदृढ़ पुलिसिंग की नींव है अनुशासन और फिटनेस : एसपी निकिता खट्टर

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित करते हुए
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित करते हुए

फतेहाबाद | पुलिस लाइन फतेहाबाद में आयोजित साप्ताहिक पुलिस परेड के दौरान जिले के पुलिस बल की तैयारियों, अनुशासन और कार्यक्षमता का आकलन किया गया। परेड में पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता, एकरूपता और सतर्कता का प्रभावी प्रदर्शन देखने को मिला।

परेड का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने ड्रिल, टर्नआउट तथा पुलिसकर्मियों के समन्वय का बारीकी से निरीक्षण किया और नियमित अभ्यास व अनुशासित दिनचर्या बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण उपरांत एसपी निकिता खट्टर ने कहा कि प्रभावी पुलिसिंग के लिए अनुशासन, सजगता और मानसिक मजबूती बेहद आवश्यक है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखते हुए संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है और इसे बनाए रखने के लिए प्रत्येक पुलिसकर्मी को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए।

परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने ईआरवी, राइडर और पीसीआर यूनिट्स की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फील्ड में अधिक सक्रियता बनाए रखने तथा रिस्पॉन्स टाइम को और बेहतर करने पर जोर दिया, ताकि आमजन को समय पर पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया तथा उन्हें भविष्य में भी इसी समर्पण और मेहनत के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को समय-समय पर सम्मानित करना विभाग की कार्य संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरणा मिलती है।

इस दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम, योग तथा नशामुक्त दिनचर्या को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | धूप में तपकर जताया विरोध : अर्धनग्न किसानों का DC कार्यालय की ओर मार्च

राजेश भाम्भू
|
धरने पर बैठे हुए किसान
धरने पर बैठे हुए किसान
फतेहाबाद | फसल खराब होने के बाद भी मुआवजा और बीमा राशि नहीं मिलने से परेशान फतेहाबाद जिले के गांव दैयड़ के किसानों का गुस्सा सोमवार को सड़क पर फूट पड़ा। प्रशासन की अनदेखी से नाराज किसान अर्धनग्न होकर 37 किलोमीटर पैदल मार्च पर निकल पड़े। किसान जिला...
Continue Reading

फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 73.97 लाख की ठगी : खाताधारक गिरफ्तार | खाते में आए थे 7 लाख रुपये

धर्मेंद्र यादव
|
साइबर थाना सेंट्रल की टीम द्वारा गिरफ्तार खाताधारक।
साइबर थाना सेंट्रल की टीम द्वारा गिरफ्तार खाताधारक।
फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लाखों रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 53 वर्षीय हंसराज गोयल निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, लुधियाना (पंजा...
Continue Reading

फरीदाबाद। एक सप्ताह में 17 साइबर अपराधी गिरफ्तार : फरीदाबाद पुलिस ने रुपए 32.16 लाख बरामद किए | रुपए 24.04 लाख की राशि कराई फ्रीज

धर्मेंद्र यादव
|
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता
फरीदाबाद। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीमों ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के दौरान 17 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हु...
Continue Reading
Advertisement

Trending