ज़िला
फतेहाबाद I CIA की बड़ी कार्रवाई: रतिया रोड पर 15.23 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
फतेहाबाद जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरियाणा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपराध जांच शाखा (CIA) फतेहाबाद की टीम ने रतिया-फतेहाबाद रोड पर नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को 15.23 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वकील चंद पुत्र आत्माराम निवासी वार्ड नंबर 16, नहर कॉलोनी रतिया तथा सुखपाल पुत्र बलजीत सिंह निवासी एम्प्लॉइज कॉलोनी रतिया के रूप में हुई है।
सीआईए प्रभारी उप निरीक्षक वेदपाल ने बताया कि पुलिस टीम रतिया-फतेहाबाद रोड पर गश्त कर रही थी। जब टीम गांव भरपूर टी-पॉइंट के पास पहुंची, तो सामने से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए।
पुलिस वाहन को देखकर दोनों आरोपियों ने मोटरसाइकिल मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 15.23 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस पर थाना शहर रतिया में NDPS Act की धारा 21B, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
नारनौल | मध्यस्थता से मिलेगा सस्ता व त्वरित न्याय : सीजेएम ने एडीआर सेंटर में ली बैठक | मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान को देने पर जोर
सतनाली | सीएचसी का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : साफ-सफाई व सुविधाओं पर दिया जोर | ओपीडी, इमरजेंसी और दवा केंद्र का लिया जायजा |
सतनाली |अनाज मंडी का एसडीएम ने किया निरीक्षण : रबी फसलों की खरीद और लिफ्टिंग पर फोकस | किसानों को समय पर भुगतान के निर्देश | मंडियों में अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा1 week agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा3 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा1 week agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा1 week agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद