नारनौल। जानलेवा हमले में फरार आरोपी गिरफ्तार : सीआईए महेंद्रगढ़ की कार्रवाई | 13 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी रविन्द्र।
सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी रविन्द्र।

नारनौल। पुलिस अधीक्षक दीपक के कड़े निर्देशों के तहत जिला पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रविन्द्र निवासी खत्रीपुर हाल आबाद अटेली मंडी के रूप में हुई है। आरोपी को 10 जून को अटेली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी वारदात को अंजाम देने की साजिश में शामिल था और लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

मामले में शिकायतकर्ता नरेंद्र निवासी डोहर कलां ने थाना शहर नारनौल में शिकायत दी थी कि उसके भाई विक्रांत पर बाबा जेठू वाला मंदिर के पास लोहे की रॉड, डंडों और अवैध हथियारों से सुनियोजित तरीके से जानलेवा हमला किया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए।

इस संबंध में थाना शहर नारनौल में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस इससे पहले इस मामले में 13 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। किसान क्लब की बैठक आयोजित : कृषि वैज्ञानिकों ने दिया उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग और प्राकृतिक खेती का सुझाव

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
किसान क्लब की बैठक में संबोधित करते डॉ देवेंद्र सिंह व डॉ हरपाल ।
किसान क्लब की बैठक में संबोधित करते डॉ देवेंद्र सिंह व डॉ हरपाल ।
नारनौल। केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियों पर आधारित प्रदेश भर में 7 जून से 20 जून तक चल रहे व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान के तहत उप कृषि निदेशक कार्यालय नारनौल परिसर में किसान क्लब की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विशेषज्ञों और प्रगतिशील किसानों ...
Continue Reading

नारनौल। आरटीए मनोज कुमार के नेतृत्व में चला बसों की चेकिंग का विशेष अभियान : यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरटीए की सख्त कार्रवाई

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
बसों की चेकिंग के दौरान यात्रियों से बातचीत करते आरटीए मनोज कुमार।
बसों की चेकिंग के दौरान यात्रियों से बातचीत करते आरटीए मनोज कुमार।
नारनौल। क्षेत्र में अवैध और नियमों के विरुद्ध चल रहे वाहनों पर नकेल कसने के लिए आज जिला परिवहन अधिकारी-कम-सचिव, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण मनोज कुमार के नेतृत्व में बसों की चेकिंग का विशेष अभियान चलाया गया अभियान के दौरान नारनौल से महेंद्रगढ़ मार्...
Continue Reading

नारनौल | रेडक्रॉस इंटर्नशिप छात्रों ने किया वन स्टॉप सेंटर का दौरा : पीड़ित महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की ली जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
वन स्टॉप सेंटर का शैक्षणिक भ्रमण कर पीड़ित महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लेने आए इंटर्नशिप छात्र। साथ में प्रशासक वंदना यादव व स्टाफ
वन स्टॉप सेंटर का शैक्षणिक भ्रमण कर पीड़ित महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लेने आए इंटर्नशिप छात्र। साथ में प्रशासक वंदना यादव व स्टाफ
नारनौल। उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस समिति की अध्यक्ष अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में जिला रेडक्रॉस कार्यालय में इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों के लिए एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान और सामाजिक जागरूकता को बढ...
Continue Reading
Advertisement

Trending