नारनौल | डॉग स्क्वायड और कमांडो टीम के साथ पुलिस का व्यापक सर्च अभियान : झुग्गी-झोपड़ियों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर हुई सघन चेकिंग

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
नारनौल में डॉग स्क्वायड और कमांडो टीम के साथ सर्च अभियान चलाती पुलिस
नारनौल में डॉग स्क्वायड और कमांडो टीम के साथ सर्च अभियान चलाती पुलिस

नारनौल। शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने गुरुवार को व्यापक सर्च अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक दीपक के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान में पुलिस बल के साथ डॉग स्क्वायड और कमांडो टीम को भी शामिल किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाना रहा।

नारनौल में पुलिस का व्यापक सर्च अभियान, डॉग स्क्वायड और कमांडो टीम ने की चेकिंग

नारनौल में पुलिस का व्यापक सर्च अभियान, डॉग स्क्वायड और कमांडो टीम ने की चेकिंग

पुलिस टीमों ने शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों, झुग्गी-झोपड़ियों और सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। डॉग स्क्वायड की सहायता से संदिग्ध वस्तुओं और नशीले पदार्थों की तलाश के लिए कई स्थानों की बारीकी से जांच की गई। वहीं कमांडो टीम की मौजूदगी में बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों तथा उनके सामान की भी जांच की गई।

अभियान के दौरान पुलिस ने झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे बाहरी श्रमिकों और प्रवासी लोगों से पूछताछ कर उनकी जानकारी जुटाई। संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों से भी पूछताछ की गई ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की संभावना को समय रहते रोका जा सके।

जिला पुलिस ने कहा कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के औचक सर्च अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। किसान क्लब की बैठक आयोजित : कृषि वैज्ञानिकों ने दिया उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग और प्राकृतिक खेती का सुझाव

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
किसान क्लब की बैठक में संबोधित करते डॉ देवेंद्र सिंह व डॉ हरपाल ।
किसान क्लब की बैठक में संबोधित करते डॉ देवेंद्र सिंह व डॉ हरपाल ।
नारनौल। केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियों पर आधारित प्रदेश भर में 7 जून से 20 जून तक चल रहे व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान के तहत उप कृषि निदेशक कार्यालय नारनौल परिसर में किसान क्लब की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विशेषज्ञों और प्रगतिशील किसानों ...
Continue Reading

नारनौल। जानलेवा हमले में फरार आरोपी गिरफ्तार : सीआईए महेंद्रगढ़ की कार्रवाई | 13 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी रविन्द्र।
सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी रविन्द्र।
नारनौल। पुलिस अधीक्षक दीपक के कड़े निर्देशों के तहत जिला पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार ...
Continue Reading

नारनौल। आरटीए मनोज कुमार के नेतृत्व में चला बसों की चेकिंग का विशेष अभियान : यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरटीए की सख्त कार्रवाई

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
बसों की चेकिंग के दौरान यात्रियों से बातचीत करते आरटीए मनोज कुमार।
बसों की चेकिंग के दौरान यात्रियों से बातचीत करते आरटीए मनोज कुमार।
नारनौल। क्षेत्र में अवैध और नियमों के विरुद्ध चल रहे वाहनों पर नकेल कसने के लिए आज जिला परिवहन अधिकारी-कम-सचिव, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण मनोज कुमार के नेतृत्व में बसों की चेकिंग का विशेष अभियान चलाया गया अभियान के दौरान नारनौल से महेंद्रगढ़ मार्...
Continue Reading
Advertisement

Trending