नारनौल | गुमशुदा नाबालिगों को तलाशने वाले 6 पुलिसकर्मी सम्मानित : एसपी दीपक ने दिए प्रशस्ति पत्र

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
नारनौल में गुमशुदा नाबालिग बच्चों को तलाशने वाले पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित करते एसपी दीपक।
नारनौल में गुमशुदा नाबालिग बच्चों को तलाशने वाले पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित करते एसपी दीपक।

नारनौल। जिला पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिग बच्चों को कम समय में सकुशल तलाश कर उनके परिजनों से मिलाने वाले 6 पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में इन पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

एसपी दीपक ने कहा कि बच्चों से जुड़े मामले बेहद संवेदनशील होते हैं और ऐसे मामलों में समय रहते की गई कार्रवाई अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों की तत्परता और जिम्मेदारी की सराहना करते हुए कहा कि इन अनुसंधानकर्ताओं ने पिछले महीने सराहनीय कार्य करते हुए बहुत कम समय में गुमशुदा नाबालिगों को सुरक्षित ढूंढ निकाला।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में उत्कृष्ट और अनुकरणीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को समय-समय पर इसी प्रकार सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और अन्य पुलिसकर्मियों को भी पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि गुमशुदगी और विशेषकर नाबालिग बच्चों से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई कर बच्चों को सुरक्षित तलाशने का प्रयास किया जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा शुरू : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल। हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश भर में 11 जून से शुरू होकर 26 जून तक चलने वाले विशेष नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक दीपक के नेतृत्व और सख्त निर्देशों के पालन में पुलिस टीम ने नारनौल के वार्ड...
Continue Reading

नारनौल | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
नारनौल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के दिशा-निर्देशन में गुरुवार को पंचायत भवन नारनौल में 70-नारनौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलए-2 के लिए तीन चरणों में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर साकेत कुमार न...
Continue Reading

नारनौल | आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय : विधायक ओमप्रकाश यादव ने दी सलाह

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
नारनौल। विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण को अपनाकर किसान अपनी आय में कई गुना वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने फलदार पौधों, फूलों, मसालों, पॉलीहाउस खेती और बेल वाली सब्जियों की खेती को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए आधुनिक कृ...
Continue Reading
Advertisement

Trending