ज़िला
नारनौल | CBSE 10वीं रिजल्ट में एमएलएस डीएवी का शानदार प्रदर्शन: 98.4% तक अंक, 100% परिणाम के साथ कायम उत्कृष्टता
नारनौल स्थित एमएलएस डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं वार्षिक परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय ने शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज कर एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की परंपरा को बरकरार रखा है।
विद्यालय की छात्रा शेल्जा बिस्सा ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। देव ने 98 प्रतिशत तथा प्रशांत ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। परिणामों में कुल 43 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 110 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
विशेष उपलब्धि के रूप में गणित और विज्ञान विषय में शेल्जा, वंश गोयल और देव ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह प्रदर्शन विद्यालय के मजबूत शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों की मेहनत को दर्शाता है।
विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन समिति ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नारनौल | जनगणना राष्ट्र निर्माण की नींव : डीसी अनुपमा अंजली ने प्रगणकों को किया प्रेरित | सटीक आंकड़ों पर टिकी योजनाओं की सफलता | स्व-गणना पोर्टल पर भागीदारी की अपील
नारनौल | मध्यस्थता से मिलेगा सस्ता व त्वरित न्याय : सीजेएम ने एडीआर सेंटर में ली बैठक | मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान को देने पर जोर
सतनाली | सीएचसी का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : साफ-सफाई व सुविधाओं पर दिया जोर | ओपीडी, इमरजेंसी और दवा केंद्र का लिया जायजा |
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा1 week agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा3 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा1 week agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा1 week agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद