ज़िला
नारनौल | मंडलाना से तंज, “मेरा पेट तो एकदम ठीक : किसी को पेट दर्द है तो महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज चलाओ दर्द मिटाओ
जिला महेंद्रगढ़ की राजनीति में इन दिनों कार्यक्रम कम और शक्ति प्रदर्शन ज्यादा नजर आ रहा है। खासकर राव परिवार और पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव के बीच चल रही सियासी खींचतान अब हर मंच पर खुलकर सामने आने लगी है।
नारनौल विधानसभा के गांव मंडलाना गांव में शहीद सिपाही ओमप्रकाश यादव की प्रतिमा अनावरण समारोह भी कुछ इस राजनीतिक रंग में रंगा नजर आया। यह गांव पहले ही दो प्रतिमाओं के अनावरण का गवाह बन चुका है। एक स्थानीय विधायक द्वारा और दूसरी केंद्रीय मंत्री के हाथों। तीसरी प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में भी भीड़ जुटाने और शक्ति प्रदर्शन की होड़ साफ दिखाई दी।
दरअसल, पिछले कुछ महीनों से क्षेत्र में “भीड़ की राजनीति” अपने चरम पर है। नवंबर 2025 में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के भूगांरका गांव में चाय कार्यक्रम के जवाब में जनवरी 2026 में पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने उसी गांव में बड़ा आयोजन कर अपनी ताकत दिखाई थी। जो काफी दिनों तक चर्चा का विषय बनी। उसके बाद जनवरी महीने में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मंडलाना गांव में एक शहीद की प्रतिमा का अनावरण किया।
फिर इसी माह स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के नारनौल और नांगल चौधरी में चार कार्यक्रम हुए। जिनमें सभी पर राजनीतिक तंज और व्यंग्य जमकर चले। मंत्री आरती राव के भाषणों के तंज सीधे सीधे डॉ पूर्व मंत्री अभय सिंह यादव पर थे, जो मीडिया में सुर्खियां बने थे।
अब आज नारनौल विधानसभा के गांव मंडलाना में शहीद प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम था, जो उसी प्रतिस्पर्धा का विस्तार बन गया। यह शहीद की यह प्रतिमा उन दो प्रतिमाओं के साथ ही स्थापित की गई है जिनका पहले विधायक ओमप्रकाश यादव और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह कर चुके है। आज के आयोजन स्थल और भीड़ के पैमाने पर स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की गई। जहां पहले कार्यक्रम प्रतिमा स्थल के पास हुए थे, वहीं इस बार जनसभा को करीब 100 मीटर दूर खेल स्टेडियम में आयोजित किया गया, जो आकार और भीड़ दोनों में बड़ा था। तपती धूप 40 डिग्री से अधिक तापमान के बावजूद उमड़ी भीड़ ने इसे एक बड़े शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. अभय सिंह यादव का भाषण औपचारिक रूप से शहीदों को समर्पित रहा, लेकिन बीच-बीच में राजनीतिक तंज भी झलकते रहे। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मेहनत करने वाले “हाली के बैल” को ही किसान सराहता है, उसी तरह आपको भी काम करने वाले व्यक्ति के सिर पर हाथ फेर कर सराहा चाहिए। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि “गौशाला का बैल” खेत में काम नहीं आता। उनके इस बयान को रामपुरा हाउस पर तंज के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
पत्रकारों से बातचीत में भी उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से जवाबी हमला बोला। स्वास्थ्य मंत्री के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पेट पर हाथ फेरते हुए उन्होंने कहा कि “मेरा पेट बिल्कुल ठीक है, एकदम स्लिम है, लेकिन अगर किसी के पेट में दर्द है तो मेडिकल कॉलेज को ठीक से चलाया जाए, वहीं सभी बीमारियों का इलाज हो जाएगा।” इस टिप्पणी को भी सियासी पलटवार के तौर पर देखा गया।
कुल मिलाकर, मंडलाना का यह कार्यक्रम एक बार फिर यह साबित कर गया कि महेंद्रगढ़ की राजनीति अब सीधे टकराव के मोड में है, जहां हर आयोजन चाहे वह चाय का हो या शहीद सम्मान का अपनी ताकत दिखाने का अवसर बनता जा रहा है। आने वाले समय में यह सियासी तापमान और बढ़ने के संकेत साफ नजर आ रहे हैं।
नारनौल। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन मुस्तैद : डीसी अनुपमा अंजली
मंडी अटेली। तहसील बना अटेली, पर सुविधाओं से आज भी वंचित बस स्टैंड : तीन दशक बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था | “तपती धूप में बैठने को मजबूर यात्री
नारनौल। न्यायाधीश नरेंद्र सूरा का दौरा : दिव्यांग केंद्र व अंध विद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा | बच्चों का बढ़ाया मनोबल, बांटी खाद्य सामग्री
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा1 week agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा3 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा1 week agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा1 week agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद