नारनौल | मंडलाना से तंज, “मेरा पेट तो एकदम ठीक : किसी को पेट दर्द है तो महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज चलाओ दर्द मिटाओ

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
|
मेडिकल कॉलेज अच्छे से चलाओ पेट का दर्द इलाज वहां से हो जाएगा

जिला महेंद्रगढ़ की राजनीति में इन दिनों कार्यक्रम कम और शक्ति प्रदर्शन ज्यादा नजर आ रहा है। खासकर राव परिवार और पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव के बीच चल रही सियासी खींचतान अब हर मंच पर खुलकर सामने आने लगी है।

नारनौल विधानसभा के गांव मंडलाना गांव में शहीद सिपाही ओमप्रकाश यादव की प्रतिमा अनावरण समारोह भी कुछ इस राजनीतिक रंग में रंगा नजर आया। यह गांव पहले ही दो प्रतिमाओं के अनावरण का गवाह बन चुका है। एक स्थानीय विधायक द्वारा और दूसरी केंद्रीय मंत्री के हाथों। तीसरी प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में भी भीड़ जुटाने और शक्ति प्रदर्शन की होड़ साफ दिखाई दी।

दरअसल, पिछले कुछ महीनों से क्षेत्र में “भीड़ की राजनीति” अपने चरम पर है।  नवंबर 2025 में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के भूगांरका गांव में चाय कार्यक्रम के जवाब में जनवरी 2026 में पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने उसी गांव में बड़ा आयोजन कर अपनी ताकत दिखाई थी। जो काफी दिनों तक चर्चा का विषय बनी। उसके बाद जनवरी महीने में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मंडलाना गांव में एक शहीद की प्रतिमा का अनावरण किया।

फिर इसी माह स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के नारनौल और नांगल चौधरी में चार कार्यक्रम हुए। जिनमें सभी पर राजनीतिक तंज और व्यंग्य जमकर चले। मंत्री आरती राव के भाषणों के तंज सीधे सीधे डॉ पूर्व मंत्री अभय सिंह यादव पर थे, जो मीडिया में सुर्खियां बने थे।

अब आज नारनौल विधानसभा के गांव मंडलाना में शहीद प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम था, जो उसी प्रतिस्पर्धा का विस्तार बन गया। यह शहीद की यह प्रतिमा उन दो प्रतिमाओं के साथ ही स्थापित की गई है जिनका पहले विधायक ओमप्रकाश यादव और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह कर चुके है। आज के आयोजन स्थल और भीड़ के पैमाने पर स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की गई। जहां पहले कार्यक्रम प्रतिमा स्थल के पास हुए थे, वहीं इस बार जनसभा को करीब 100 मीटर दूर खेल स्टेडियम में आयोजित किया गया, जो आकार और भीड़ दोनों में बड़ा था। तपती धूप 40 डिग्री से अधिक तापमान के बावजूद उमड़ी भीड़ ने इसे एक बड़े शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अभय सिंह यादव का भाषण औपचारिक रूप से शहीदों को समर्पित रहा, लेकिन बीच-बीच में राजनीतिक तंज भी झलकते रहे। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मेहनत करने वाले “हाली के बैल” को ही किसान सराहता है, उसी तरह आपको भी काम करने वाले व्यक्ति के सिर पर हाथ फेर कर सराहा चाहिए। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि “गौशाला का बैल” खेत में काम नहीं आता। उनके इस बयान को रामपुरा हाउस पर तंज के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

पत्रकारों से बातचीत में भी उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से जवाबी हमला बोला। स्वास्थ्य मंत्री के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पेट पर हाथ फेरते हुए उन्होंने कहा कि “मेरा पेट बिल्कुल ठीक है, एकदम स्लिम है, लेकिन अगर किसी के पेट में दर्द है तो मेडिकल कॉलेज को ठीक से चलाया जाए, वहीं सभी बीमारियों का इलाज हो जाएगा।” इस टिप्पणी को भी सियासी पलटवार के तौर पर देखा गया।

कुल मिलाकर, मंडलाना का यह कार्यक्रम एक बार फिर यह साबित कर गया कि महेंद्रगढ़ की राजनीति अब सीधे टकराव के मोड में है, जहां हर आयोजन चाहे वह चाय का हो या शहीद सम्मान का अपनी ताकत दिखाने का अवसर बनता जा रहा है। आने वाले समय में यह सियासी तापमान और बढ़ने के संकेत साफ नजर आ रहे हैं।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा शुरू : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल। हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश भर में 11 जून से शुरू होकर 26 जून तक चलने वाले विशेष नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक दीपक के नेतृत्व और सख्त निर्देशों के पालन में पुलिस टीम ने नारनौल के वार्ड...
Continue Reading

नारनौल | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
नारनौल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के दिशा-निर्देशन में गुरुवार को पंचायत भवन नारनौल में 70-नारनौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलए-2 के लिए तीन चरणों में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर साकेत कुमार न...
Continue Reading

नारनौल | आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय : विधायक ओमप्रकाश यादव ने दी सलाह

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
नारनौल। विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण को अपनाकर किसान अपनी आय में कई गुना वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने फलदार पौधों, फूलों, मसालों, पॉलीहाउस खेती और बेल वाली सब्जियों की खेती को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए आधुनिक कृ...
Continue Reading
Advertisement

Trending